विज्ञापन
भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। यह मैच कई मायनों में खास माना जा रहा है क्योंकि टीम इंडिया एक नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने जा रही है।

India vs Ireland 1st T20I : भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज बेलफास्ट में खेला जाएगा। यह मैच कई मायनों में खास माना जा रहा है क्योंकि टीम इंडिया एक नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने जा रही है। श्रेयस अय्यर पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे और इस तरह वह भारत के 15वें टी20 कप्तान बन जाएंगे। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर है, जिनके संभावित डेब्यू पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। आईपीएल 2026 और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें सीनियर टीम में मौका दिया है। अगर आज उन्हें डेब्यू का अवसर मिलता है तो वह इतिहास रच सकते हैं और भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे, जिससे सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूट सकता है। India vs Ireland 1st T20I
टीम इंडिया के पास पहले से ही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रूप में मजबूत ओपनिंग विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या टीम प्रबंधन वैभव सूर्यवंशी को सीधे डेब्यू का मौका देगा। मैच से पहले हुए अभ्यास सत्र में एक दिलचस्प संकेत भी देखने को मिला। जहां अभिषेक शर्मा ज्यादा समय तक नेट्स में नजर नहीं आए, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने जमकर बल्लेबाजी अभ्यास किया। इससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि पहले टी20 में अभिषेक को आराम दिया जा सकता है और संजू सैमसन के साथ वैभव पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
तीसरे नंबर पर ईशान किशन और चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी की अनुपस्थिति में तिलक वर्मा और शिवम दुबे पर फिनिशर की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी रहेगी। टीम इंडिया दो स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के साथ उतर सकती है, जिससे बल्लेबाजी को भी गहराई मिलेगी और गेंदबाजी में संतुलन बना रहेगा। तेज गेंदबाजी में भारत के पास अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा जैसे विकल्प मौजूद हैं। यह तिकड़ी आयरलैंड के बल्लेबाजी क्रम को शुरुआती झटके देने में अहम भूमिका निभा सकती है। India vs Ireland 1st T20I
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह India vs Ireland 1st T20I
टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, बेंजामिन कैलिट्ज़, लियाम मैकार्थी, रूबेन विल्सन, मैथ्यू होलार्ड, जय मूंद्रा India vs Ireland 1st T20I
विज्ञापन