विज्ञापन
आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टी20 सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाना है, जहां टीम इंडिया पर न सिर्फ वापसी करने बल्कि सीरीज को 1-1 से बराबर करने की जिम्मेदारी होगी।

IND vs IRE : आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टी20 सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 जून को बेलफास्ट में खेला जाना है, जहां टीम इंडिया पर न सिर्फ वापसी करने बल्कि सीरीज को 1-1 से बराबर करने की जिम्मेदारी होगी। पहले टी20 मैच में आयरलैंड ने 34 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सभी को चौंका दिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। अब भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का मौका भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन सम्मान बचाने और सीरीज ड्रॉ करने का अवसर अभी भी मौजूद है। हालांकि, इस अहम मुकाबले से पहले मौसम ने टीम इंडिया की चिंताओं को बढ़ा दिया है। IND vs IRE
यह भी पढ़े :कब, कहां और कितने बजे होगा दूसरा टी20? वैभव के डेब्यू पर सस्पेंस
बेलफास्ट में होने वाले इस मुकाबले के दौरान मौसम पूरी तरह से टीमों के पक्ष में नहीं दिख रहा है। स्थानीय समयानुसार मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होना है, लेकिन मौसम एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक 12 बजे से 2 बजे के बीच 50 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में मैच के समय पर शुरू होने में देरी या बीच-बीच में रुकावट की आशंका बनी हुई है। अगर बारिश तेज होती है, तो ग्राउंड को खेलने योग्य बनाने में भी समय लग सकता है, जिससे मुकाबले के संचालन पर असर पड़ सकता है। IND vs IRE
पहले टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी। अभिषेक शर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा। अब दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की संभावना चर्चा में है, जिनका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मौका दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। IND vs IRE
विज्ञापन