
एशिया कप 2025 का 12वां मैच कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। इस मैच में टीम इंडिया का सामना ओमान से हुआ, जो दोनों टीमों के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय भिड़ंत थी। साथ ही, भारतीय टीम ने अपने 250वें टी20 इंटरनेशनल मैच का जश्न भी मनाया। मैदान पर रोमांच कभी कम नहीं हुआ, और मुकाबला हर पल दिल थाम कर देखने लायक था। टीम इंडिया ने अंततः 21 रनों से जीत हासिल की, लेकिन ओमान की टीम ने भी अपने दमदार खेल से बड़े विरोधी को टक्कर दी। बावजूद इसके, मैच की सबसे बड़ी चर्चा 43 साल के ओमानी बल्लेबाज की शानदार पारी रही, जिसने अनुभव और हुनर का जादू दिखाते हुए सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। Asia Cup 2025
ओमान के अनुभवी ऑलराउंडर आमिर कलीम ने 46 गेंदों में 64 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इस प्रदर्शन के साथ वह भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इंग्लैंड के वॉली हैमंड का 79 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की, जिन्होंने 1946 में 43 साल और 31 दिन की उम्र में अर्धशतक बनाया था। आमिर कलीम की उम्र इस मैच में 43 साल और 303 दिन थी।
आमिर की यह पारी न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि थी, बल्कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में भी मील का पत्थर साबित हुई। बल्कि अब वह फुल-मेम्बर टीम के खिलाफ टी20आई में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (41 साल, 294 दिन, 2021) के नाम था। साथ ही, एशिया कप में सबसे उम्रदराज अर्धशतकीय बनाने का रिकॉर्ड भी आमिर कलीम ने अपने नाम किया, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ते हुए। भारत के खिलाफ टी20आई में अर्धशतक लगाने का यह नया रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस (36 साल, 166 दिन, 2012) के नाम था, जिसे आमिर ने अपने प्रदर्शन से नया इतिहास बना दिया। Asia Cup 2025