
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने फिर दिखा दिया कि पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उसे मात देना कोई आसान काम नहीं है। इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही तिलक वर्मा की जबरदस्त पारी। सिर्फ 53 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाकर उन्होंने मैच का खेल ही पलट दिया। खासकर 20वें ओवर में हारिस रऊफ पर लगाए गए छक्के ने पूरे फाइनल का रंग ही बदल दिया। तिलक के साथ शिवम दुबे ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए केवल 40 गेंदों में 60 रनों की तूफानी साझेदारी निभाई और पाकिस्तान की जीत की उम्मीदों को हवा में उड़ा दिया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए तिलक वर्मा को ‘मैन ऑफ द मैच’ का खिताब मिला। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके नाम के साथ मीम्स और पोस्ट की झड़ी लगा दी, और इस जीत का जश्न हर जगह नजर आया। Asia Cup 2025 Final
सोशल मीडिया पर तिलक वर्मा की धाकड़ पारी को लेकर क्रेज़ जोरों पर है। क्रिकेट फैंस उनके नाम के साथ मीम्स, पोस्ट और GIF्स की झड़ी लगा रहे हैं। खासकर तिलक का एक इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैदान पर जीत का जश्न मनाते नजर आए। फैंस ने इसे चुटीले अंदाज़ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़ते हुए लिखा – “पहले सिंदूर, अब तिलक।” इस पोस्ट ने ट्विटर और इंस्टाग्राम दोनों पर तहलका मचा दिया और भारत की जीत का जश्न सोशल मीडिया पर हर जगह दिखने लगा।
तिलक वर्मा ने इस टूर्नामेंट में सात मैच खेले और 71 की औसत से कुल 213 रन बनाए। हालांकि उनके नाम केवल एक अर्धशतक है, लेकिन हर मैच में उनका योगदान निर्णायक रहा। खास बात यह है कि जब भी तिलक ने भारत के लिए चेज़ करते हुए नाबाद रहते हुए बल्लेबाजी की, टीम ने वह मैच जीत लिया। टी20 में अब तक 11 पारियों में तिलक ने 92.50 की औसत से 370 रन बनाए हैं और तीन अर्धशतक लगाए हैं। फाइनल में भी यह रिकॉर्ड कायम रहा, जिससे साबित होता है कि चेज़ के मामले में तिलक वर्मा भारत के लिए एक भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। Asia Cup 2025 Final