Ind Vs SA:बल्लेबाजों को करना होगा शानदार प्रदर्शन, मैच में कोहली निभाएंगे अहम भूमिका
(Ind Vs SA 2nd test match) Source: IndiaTv
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:27 PM
नई दिल्ली: भारत औऱ साउथ अफ्रीका (Ind Vs SA) के खिलाफ केपटाउन टेस्ट का तीसरा दिन शुरु हो गया है। भारतीय टीम ने 90 रन पर 4 विकेट गवा दिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर आउट हो गए और रहाने भी 1 रन पर पवेलियन वापस लौट गए हैं। वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) 16 रन और रिषभ पंत (20) रन बनाकर खेल रहे हैं।
कगिसो राबाडा ने मयंक अग्रवाल (7) का और मार्को जेन्सन ने केएल राहुल (10) का विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। टीम इंडिया (Team India) को पहली पारी के आधार पर 13 रनों की लीड मिल गई थी। यानी भारत ने 103 रनों की बढ़त बना लिया है।
साउथ अफ्रीका (Ind Vs SA) की पहली पारी (First Inning) के तीसरे सेशन में 210 रन पर आल आउट हो गई थी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह (Bumrah) ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिया है। शार्दूल ठाकुर ने एक विकेट लिया। साउथ अफ्रीका की ओर से कीगन पीटरसन ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाया था।
बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में सातवीं बार पारी में पांच विकेट ले चुके हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने दूसरी बार और SENA कंट्रीज में पांचवीं बार यह कारनामा कर चुके हैं।
साउथ अफ्रीका का स्कोर जब 139 रन था तब शार्दूल ठाकुर की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने बाउमा का कैच छोड़ चुके हैं। गेंद फिर विकेटकीपर के पीछे रखे हेलमेट पर लग गई थी। इससे साउथ अफ्रीका को 5 रन की पेनल्टी मिल चुकी है।
विराट कोहली ने तेंबा बउमा का कैच लेने के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 कैच पूरे कर लिया है। विराट अपने करियर का 99वां टेस्ट खेल रहे हैं। विराट इस फॉर्मेट में कैचों का शतक पूरा करने वाले भारत के छठे खिलाड़ी बन चुके हैं। 209 कैचों के साथ राहुल द्रविड़ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वीवीएश लक्ष्मण (135), सचिन तेंदुलकर (115), सुनील गावस्कर (108), मोहम्मद अजहरुद्दीन (105) ने विराट से पहले टेस्ट में 100 कैच लेने में कामयाब हुए हैं।
दूसरे दिन की शुरुआत अफ्रीकी टीम (South Africa) के लिए अच्छी नहीं हुई थी। पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया था। मार्करम 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद उमेश यादव ने केशव महाराज (25) को क्लीन बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाने में कामयाबी हासिल की है। पहले दिन टीम इंडिया सिर्फ 223 रनों पर ही ऑलआउट हुए थे।