भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, अभ्यास मैच में बल्लेबाजों का दिखा जलवा
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:56 PM
भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के पहले मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर अच्छा संकेत दिया है। आने वाले समय में टीम इंडिया ने टी 20 वर्ल्ड कप में अपनी दावेदारी पेश की है। इंग्लैंड (England) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188/5 का विशाल स्कोर बनाया। चेज करने उतरी टीम इंडिया (India) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के बदौलत 189 रनों के टारगेट को 3 विकेट खोकर हासिल किया। इस मैच में बल्लेबाजों की सफलता से आने वाले समय के लिए अच्छे संकेत मिले हैं। कप्तान कोहली (Kohli) के लिए चहर और भुवनेश्वर कुमार का फाॅर्म चिंता का विषय बना हुआ है।
भारत के बल्लेबाजों ने की धमाकेदार शुरुआत
टारगेट का पीछा कर रही टीम इंडिया ने ओपनर्स के एल राहुल (K L Rahul) और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी बनाई। जिसके बाद इंडिया को चेज करना काफी आसान हो गया है। बेहतरीन फाॅर्म में चल रहे राहुल ने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक (Half Century) बना लिया, लेकिन अगली ही गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान विराट कोहली (11) और सूर्यकुमार यादव (8) का इस मैच में बल्ला नहीं चल सका। भारत के तूफानी बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 14 गेंदों पर नाबाद (29) की शानदार पारी खेली और हार्दिक पंड्या 10 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद (Not Out) रहे।
ईशान किशन की बल्लेबाजी में दिखा दम
इंगलैंड के खिलाफ हुए वार्म अप मैच में रोहित शर्मा को आराम दिया गया। उनकी जगह पर ईशान किशन ने ओपनिंग (Opening) किया। ईशान किशन ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली। बाकी बल्लेबाजों को मौका देने के लिए उनको रिटायर्ड करार दिया गया। ईशान काफी अच्छी फाॅर्म में नजर आ रहे हैं और इस मैच मैं उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है।