गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका को 165 रन से शिकस्त दी। भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

India vs Sri Lanka Test : भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने मेजबान श्रीलंका को 165 रन से शिकस्त दी। भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन पूरी टीम दूसरी पारी में 206 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत की जीत के हीरो बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार रहे। उन्होंने दूसरी पारी में 55 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। पहली पारी में भी सुथार ने चार विकेट झटके थे। इस तरह उन्होंने पूरे मुकाबले में कुल नौ विकेट अपने नाम किए। India vs Sri Lanka Test
भारत ने पहली पारी में 462 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समाप्त हुई। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 193 रन बनाए और मेजबान टीम के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। टीम ने महज 47 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा ने पांचवें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। India vs Sri Lanka Test
धनंजय डी सिल्वा ने 151 गेंदों पर 59 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके शामिल रहे। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 20वां अर्धशतक रहा। वहीं सोनल दिनुशा ने 128 गेंदों में 84 रन की पारी खेली और भारतीय गेंदबाजों का कुछ देर तक मजबूती से सामना किया। रवींद्र जडेजा ने धनंजय डी सिल्वा को मानव सुथार के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने निरोशन डिकवेला को आउट किया और श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ती चली गईं। India vs Sri Lanka Test
श्रीलंका की पारी के 75वें ओवर में मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर सोनल दिनुशा को आउट किया। अगली ही गेंद पर प्रभात जयसूर्या बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। ओवर की आखिरी गेंद पर सुथार ने लाहिरू कुमारा को भी अपना शिकार बना लिया। इस शानदार ओवर के साथ उन्होंने दूसरी पारी में अपना पांच विकेट का पंजा पूरा किया और भारत की जीत पर मुहर लगा दी। India vs Sri Lanka Test
भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सके। 77.4 ओवर में पूरी टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई। सोनल दिनुशा के 84 रन के अलावा धनंजय डी सिल्वा ने 59 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। भारत की ओर से मानव सुथार ने पांच विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा समेत अन्य गेंदबाजों ने भी अहम मौकों पर विकेट निकालकर श्रीलंका पर दबाव बनाए रखा। India vs Sri Lanka Test
विज्ञापन