IND VS WI:भारत ने वेस्टइंडीज को 44 रन से हराया, जीत के साथ सीरीज जीतने में हुए कामयाब
(IND VS WI 2ND ODI) Source: DNA India
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:43 AM
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज (IND VS WI) को दूसरे वन डे मुकाबले में हराकर सीरीज में 2-0 से कब्ज़ा कर लिया है। मैच में भारत (Indian team) ने 237 रन का स्कोर बनाया था। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 238 रन का पीछा किया, जिसमें इनको असफलता हाथ लगी। वेस्टइंडीज टीम 193 रन ही बना सकी और मुकाबला हाथों से गंवा दिया।
शमर ब्रुक्स (44) से सबसे ज्यादा रन की पारी खेली भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 4 विकेट लिया। टीम इंडिया ने ये सीरीज जीतने के साथ नए साल में खाता खोल लिया।
इससे पहले टॉस हारने के बाद बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 237/9 का स्कोर बनाया। सूर्यकुमार यादव (64) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। केएल राहुल ने भी 49 रन की जुझारू पारी के साथ टीम में वापसी किया। वेस्टइंडीज (West Indies) की ओर से अल्जारी जोसेफ और ओडीयन स्मिथ ने 2-2 विकेट लेने में कामयाब हुए।
टारगेट का पीछा करते हुए WI (IND VS WI) की शुरुआत खराब रही और प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रैंडन किंग (18) के रूप में पहला विकेट दिलाकर भारत की पकड़ मजबूत की। प्रसिद्ध ने अपने अगले ओवर में DRS पर डैरेन ब्रावो (1) का विकेट हासिल किया।
ब्रुक्स और हुसैन ने बनाई साझेदारी
छठे विकेट के लिए शमर ब्रुक्स और अकील हुसैन ने 54 गेंदों पर 41 रन जोड़ (Partnership) लिया था। इस पार्टनरशिप को दीपक हुड्डा ने ब्रुक्स (44) को आउट कर तोड़ने में कामयाब हुए। ब्रुक्स का कैच लॉन्ग ऑन की दिशा में सूर्यकुमार यादव ने पकड़ लिया था। हुड्डा ने अपने करियर के पहले ही ओवर में विकेट लिया। अकील हुसैन (34) का विकेट शार्दूल ने लिया जिसके बाद मैच भारत की झोली में आ गया।
टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने किया निराश
पहले बैटिंग करने उतरे भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत में लड़ खड़ा गए। टीम इंडिया ने पहले दो विकेट 39 के स्कोर पर गिर गए थे जिसके बाद भारत टीम पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा 5 रन बनाकर केमार रोच की गेंद पर पवेलियन चले गए।
पहली बार ओपनिंग के लिए उतरे ऋषभ पंत (Rishabh Pant)18 रन बनाकर ओडीयन स्मिथ की गेंद पर आउट हो गए। 13वें ओवर की पहली गेंद पर पंत ने शॉर्ट स्क्वायर लेग की दिशा में शॉट खेला और मिड विकेट पर जेसन होल्डर ने उनका शानदार कैच लपक लिया।
ऋषभ एक बार फिर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। ओडीयन स्मिथ ने अपने इसी ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली (18) को आउट कर भारत को तीसरा झटका लगा था।