Asia Cup 2023: भारत ने जीता एशिया कप का खिताब, श्रीलंका को 10 विकेट से मिली हार
Pic Source: NDTV Sports
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 09:45 PM
Asia Cup 2023: टीम इंडिया ने 8वीं बार एशिया कप जीत लिया है। भारत ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया है।
यह मैच खत्म होते वक्त बची होने वाली गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। टीम ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली। इससे पहले, टीम इंडिया ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हरा दिया था।
फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के बाद 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाते हुए जीत हासिल करने में कामयाब हुए। साथ ही भारत ने सबसे कम गेंद खेल कर टारगेट चेज करने का अपना रिकॉर्ड भी सुधार किया गया है। टीम इंडिया बल्लेबाजी में सिर्फ 37 गेंद खेलकर मैच जीत गई। पिछला रिकॉर्ड 69 बॉल का था।
जसप्रीत बुमराह (Asia Cup 2023) ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल परेरा को आउट कर श्रीलंका के विकेट्स का खाता खोल दिया था। यहां से शुरू हुआ विकेट पतन का दौर पथिराना के विकेट के साथ थम गया था। पथिराना को पंड्या ने आउट किया।
PM Modi Birthday : जब बैंक गारंटी नहीं देता है तब मोदी गारंटी देता है : PM मोदी
श्रीलंका ने बांग्लादेश का रिकॉर्ड तोड़ा
यह भारत के खिलाफ किसी टीम का वनडे में सबसे छोटा स्कोर माना जा रहा है। इससे पहले, वनडे में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर बांग्लादेश के नाम पर हुआ था। बांग्लादेश की टीम 2014 में 58 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वनडे में ओवरऑल सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम पर मौजूद है। जिम्बाब्वे की टीम 2004 में श्रीलंका के खिलाफ 35 रन पर ऑलआउट हो गई।
श्रीलंका बल्लेबाजों ने किया निराश
भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बैटर जूझते नजर आ रहे थे। टीम का कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रनों की पारी खेली थी, जबकि दुशन हेमंथ ने 13 रन बनाए।
पावरप्ले में श्रीलंकाई पारी के लगातार विकेट हो रहे थे। टीम ने 10 ओवर में 33 रन पर 6 विकेट गिर गया था। सिराज ने 5 और बुमराह ने एक विकेट लिया। आलम यह था कि टीम का कोई भी बैटर डबल डिजिट में नहीं पहुंच सका।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथ, मथीश पथिराना और कसुन रजिथा।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
मोहम्मद सिराज ने वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंदों की बात करें तो 5 विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की है। सिराज ने 5 विकेट के लिए 16 गेंदें ली। श्रीलंका के चामिंडा वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों पर ही 5 विकेट लिया था।