
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सितंबर 2025 बेहद यादगार रहा। सितंबर 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद यादगार महीने के रूप में दर्ज हो गया है। टीम इंडिया ने एशिया कप में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया और पाकिस्तान को तीनों मैचों में मात देकर अपने दबदबे का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में टीम के कई खिलाड़ी शानदार रहे, लेकिन ओपनर अभिषेक शर्मा और स्पिनर कुलदीप यादव की प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा। इन्हीं दो भारतीय सितारों को ICC ने पुरुष क्रिकेटर ऑफ द मंथ सितंबर 2025 के लिए नॉमिनेट किया है। इस अवॉर्ड की दौड़ में जिम्बाब्वे के दमदार बल्लेबाज ब्रायन बेनेट भी शामिल हैं, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक बन गया है। ICC Player of the Month
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सितंबर 2025 के लिए ‘पुरुष क्रिकेटर ऑफ द मंथ’ के तीन नॉमिनी घोषित कर दिए हैं। यह अवॉर्ड हर महीने उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने इंटरनेशनल मुकाबलों में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा हो। इस बार भारत की ओर से विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा और स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड की दौड़ में हैं। वहीं, जिम्बाब्वे के धाकड़ बल्लेबाज ब्रायन बेनेट भी नॉमिनेशन की दौड़ में शामिल हैं। अब ICC का फैसला तय करेगा कि इस शानदार मुकाबले में किस खिलाड़ी की मेहनत और प्रतिभा को सर्वोच्च मान्यता मिलेगी।
भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। सात टी20 मैचों में उन्होंने कुल 314 रन ठोके, जिसमें तीन शानदार अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 200 के पार रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के तरीके को दर्शाता है। इस बेहतरीन प्रदर्शन ने न केवल टीम इंडिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि उन्हें टूर्नामेंट का बेस्ट खिलाड़ी भी बनाया। इसके अलावा, अभिषेक ने पुरुष टी20 इंटरनेशनल में अब तक के उच्चतम बल्लेबाजी रेटिंग अंक 931 हासिल कर अपनी धाक जमाई, जिससे उनकी बल्लेबाजी की ताकत और क्षमता साफ झलकती है।
भारतीय स्पिनिंग जादूगर कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 में अपनी चालाक और रणनीतिक गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं। टूर्नामेंट में कुलदीप ने 17 की शानदार विकेट दर्ज की, जबकि उनकी इकोनॉमी रेट केवल 6.27 रही। हर मैच में उन्होंने कम से कम एक विकेट लेकर टीम पर दबाव बनाए रखा और दो मुकाबलों में चार-चार विकेट लेने का कारनामा भी किया। इस नजाकत और सटीकता भरे प्रदर्शन ने उन्हें इस महीने के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड का सबसे मजबूत दावेदार बना दिया है। ICC Player of the Month