उन्होंने बताया कि उन्होंने पंजाब के हमराज से सगाई की है और यह यादगार पल उन्होंने ताजमहल के सामने मनाया। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय भोजन और परंपराएं बेहद पसंद हैं, और वो धीरे-धीरे भारतीय जीवनशैली को अपनाने की कोशिश कर रही हैं।

महिला बिग बैश लीग (WBBL) में इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर अमांडा वेलिंगटन सुर्खियों में हैं। महिला बिग बैश लीग (WBBL) के इस सीजन में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज लेग स्पिनर अमांडा वेलिंगटन सिर्फ अपने गेंदबाजी के जादू से नहीं, बल्कि भारत से जुड़ी अपनी दिलचस्प कहानी की वजह से भी चर्चा में हैं। क्रिकेट के मैदान पर विरोधियों को चकमा देने वाली अमांडा ने हाल ही में पंजाब के हमराज नामक युवक से सगाई की है। मैदान पर विकेट झटकने वाली यह ऑस्ट्रेलियाई स्टार अब भारतीय दिलों को भी जीत चुकी हैं।
महिला बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेले गए मुकाबले में वेलिंगटन का जादू सिर चढ़कर बोला। मेलबर्न स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 184 रन ठोके, लेकिन वेलिंगटन के सामने उनकी एक न चली। इस मैच में वेलिंगटन ने अपने 4 ओवर में केवल 20 रन खर्च किए और 2 अहम विकेट झटके। खास बात ये रही कि उन्होंने पूरे स्पेल में सिर्फ एक चौका दिया यानी विकेट उनसे ज्यादा थे, चौके कम! उनकी इकॉनमी रेट रही सिर्फ 5 रन प्रति ओवर, जिससे वो अपनी टीम की सबसे असरदार गेंदबाज बनीं।
एडिलेड स्ट्राइकर्स को जब 185 रन का पीछा करने मैदान पर उतरना था, तभी बारिश ने मैच का मज़ा बिगाड़ दिया और मुकाबला रद्द करना पड़ा। हालांकि, मैच भले अधूरा रहा हो, लेकिन अमांडा वेलिंगटन ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों के दिल जरूर जीत लिए।
अमांडा वेलिंगटन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें भारत और यहां की संस्कृति से खास लगाव है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पंजाब के हमराज से सगाई की है और यह यादगार पल उन्होंने ताजमहल के सामने मनाया। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय भोजन और परंपराएं बेहद पसंद हैं, और वो धीरे-धीरे भारतीय जीवनशैली को अपनाने की कोशिश कर रही हैं।