विज्ञापन
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंचने वाली है। पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसके बाद अब दोनों टीमें 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी।

India vs England : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंचने वाली है। पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसके बाद अब दोनों टीमें 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले से पहले आइए भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उन बल्लेबाजी रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं, जिन्होंने इस प्रतिद्वंद्विता को और भी खास बना दिया है। India vs England
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर के नाम दर्ज है। बटलर ने भारत के खिलाफ 29 मैचों में 669 रन बनाए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 21 मैचों में 648 रन बनाए। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 16 मुकाबलों में 467 रन बनाए। विराट और रोहित दोनों अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनके रिकॉर्ड आज भी कायम हैं। India vs England
भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबलों में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम है। उन्होंने वर्ष 2025 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 54 गेंदों में 135 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 13 छक्के जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 2022 में नॉटिंघम में 55 गेंदों पर 117 रन की यादगार पारी खेली थी। उनकी इस पारी में 14 चौके और 6 छक्के शामिल थे। India vs England
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से जोस बटलर और विराट कोहली के नाम है। दोनों बल्लेबाज अब तक 61-61 चौके लगा चुके हैं।
छक्कों के मामले में भी जोस बटलर शीर्ष पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 29 मैचों में 28 छक्के लगाए हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर हार्दिक पांड्या हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 21 मैचों में 27 छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने केवल 7 मैचों में 26 छक्के लगाकर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का परिचय दिया है, जबकि जेसन रॉय 20 छक्कों के साथ इस सूची में शामिल हैं। India vs England
भारत-इंग्लैंड टी20 मुकाबलों में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी औसत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के रवि बोपारा के नाम है। उन्होंने चार मैचों की चार पारियों में 103 रन बनाए और तीन बार नाबाद रहते हुए 103.00 की शानदार औसत दर्ज की। इस सूची में दूसरे स्थान पर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने अपनी एकमात्र पारी में 68 रन बनाए और उनका औसत 68.00 रहा। तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली हैं, जिन्होंने चार पारियों में 66.00 की औसत से 66 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा सात मैचों में 347 रन बनाकर इस सूची में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। India vs England
विज्ञापन