विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने की अटकलें तेज हो गई हैं। भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टी20 नेतृत्व से हटाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Indian Cricket Team : भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने की अटकलें तेज हो गई हैं। भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टी20 नेतृत्व से हटाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। शानदार कप्तानी के बावजूद उनका व्यक्तिगत फॉर्म लगातार सवालों के घेरे में है। वर्ल्ड कप में अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के बाद अब आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला खामोश है, जिससे टीम मैनेजमेंट की चिंता और बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, चयनकर्ता अब भविष्य की टी20 रणनीति को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व में बदलाव पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। भारत को जल्द ही आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, और माना जा रहा है कि बीसीसीआई जब इस दौरे के लिए टीम का ऐलान करेगा, तब भारतीय टी20 टीम को नया कप्तान भी मिल सकता है। Indian Cricket Team
वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव के 242 रनों में से 84 रन एक ही मुकाबले (अमेरिका के खिलाफ) में आए थे। वहीं, दबाव वाले बड़े मैचों में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। इसी कारण चयनकर्ता अब 2028 ओलंपिक और आगामी आईसीसी चक्र को ध्यान में रखते हुए टीम के नेतृत्व में बदलाव पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, चयन समिति श्रेयस अय्यर को दोबारा टीम में शामिल करने और उन्हें भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार करने पर गंभीरता से मंथन कर रही है। सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में गिरावट का एक बड़ा कारण उनकी दाहिनी कलाई की पुरानी चोट को भी माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कलाई पर भारी टेपिंग के साथ खेल रहे हैं और दर्द के बावजूद मैदान पर उतर रहे हैं। IPL सीजन से ही उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जबकि वर्ल्ड कप के दौरान भी कई बार उन्हें टीम डॉक्टर की निगरानी में कलाई पर सपोर्ट लेते देखा गया। Indian Cricket Team
कप्तानी के विकल्प के तौर पर श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे चल रहा है। अय्यर के पास आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का मजबूत अनुभव है और वह मध्यक्रम में स्थिरता लाने के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर बदलाव होता है तो अय्यर को न सिर्फ टीम में वापसी मिल सकती है, बल्कि उन्हें सीधे टी20 टीम की कमान भी सौंपी जा सकती है। Indian Cricket Team
विज्ञापन
विज्ञापन