PAK vs ENG मुकाबले से पहले मौसम का ट्विस्ट! क्या धुल जाएगा सुपर-8 मैच?
बसे अहम बात यह कि बारिश की आशंका बेहद मामूली (करीब 2%) बताई जा रही है, जबकि आंधी-तूफान का खतरा भी 5% से कम माना जा रहा है। अब दोनों टीमों की नजरें पिच की चाल और सही कॉम्बिनेशन पर टिकेंगी, क्योंकि सुपर-8 में हर गेंद और हर रन की कीमत बढ़ जाती है।

ICC T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले सबसे बड़ी चिंता एक ही है कहीं बारिश फिर खेल न बिगाड़ दे। मैच 24 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (कैंडी) में खेला जाना है और इसी मैदान पर पहले भी एक मुकाबला बारिश की वजह से धुल चुका है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल स्वाभाविक है: क्या आज भी ओवर कटेंगे या मैच पूरा होगा?
पल्लेकेले में बारिश का खतरा कितना?
मौसम को लेकर फिलहाल फैंस के लिए राहत वाली खबर है। पल्लेकेले में मैच के दौरान हालात खेल के अनुकूल रहने के संकेत दे रहे हैं। शाम ढलते-ढलते तापमान करीब 27°C के आसपास रहेगा और धीरे-धीरे 25°C तक पहुंच सकता है यानि खिलाड़ियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। सबसे अहम बात यह कि बारिश की आशंका बेहद मामूली (करीब 2%) बताई जा रही है, जबकि आंधी-तूफान का खतरा भी 5% से कम माना जा रहा है। अब दोनों टीमों की नजरें पिच की चाल और सही कॉम्बिनेशन पर टिकेंगी, क्योंकि सुपर-8 में हर गेंद और हर रन की कीमत बढ़ जाती है। पल्लेकेले की सतह पर अक्सर स्पिनर्स खेल का रुख पलट देते हैं ऐसे में बीच के ओवर इस मुकाबले का टर्निंग पॉइंट बन सकते हैं।
टीम स्क्वॉड
पाकिस्तान टीम - साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह, ख्वाजा नफे।
इंग्लैंड टीम - फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद। ICC T20 World Cup 2026