विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम को आगामी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। पूर्व कप्तान विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम को आगामी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। पूर्व कप्तान विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। 37 वर्षीय कोहली ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अब चोट के कारण उनका टीम इंडिया से बाहर होना तय माना जा रहा है। Virat Kohli
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले विराट कोहली आईपीएल फाइनल के दौरान असहज नजर आए थे। गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ खेले गए फाइनल में उन्होंने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेली थी और टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई थी। हालांकि, पारी के अंतिम चरण में दौड़ते समय कोहली को परेशानी महसूस हुई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खेल जारी रखा और टीम को जीत तक पहुंचाया। मैच के बाद की गई मेडिकल जांच में चोट की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें रेस्ट पर रखा गया। Virat Kohli
आईपीएल 2026 का यह सीजन विराट कोहली के लिए बेहद शानदार रहा। उन्होंने 16 मैचों में 675 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 56.25 और स्ट्राइक रेट 165.85 रहा। पूरे सीजन में उनकी बल्लेबाजी ने आरसीबी की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। ऐसे समय में चोट लगना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे थे। Virat Kohli
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है
इससे पहले दोनों टीमों के बीच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में एक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा। Virat Kohli
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे। Virat Kohli
विज्ञापन