
भारतीय टीम दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी की कोशिश करेगी। पहले मैच में 7 विकेट से हार के बाद कप्तान शुभमन गिल टीम में बड़े बदलाव कर सकते हैं। पहले वनडे में बतौर कप्तान शुभमन सिर्फ 10 रन ही बना सके थे। वहीं, दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी बल्ले से कमबैक करना चाहेंगे। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए थे, जबकि रोहित ने महज 8 रन बनाए थे। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 23 अक्टूबर (गुरुवार) को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत सुबह 9 बजे होगी। इस मैच में फैंस की नजरें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर टिकी रहेंगी। Ind Vs Aus
कप्तान शुभमन गिल टीम में कुलदीप यादव को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं। कुलदीप पहले वनडे में टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उनकी एंट्री की संभावना बन रही है। अगर कुलदीप मैदान पर उतरते हैं, तो वॉशिंगटन सुंदर या नीतीश कुमार रेड्डी की जगह हो सकती है। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर के बाहर होने की संभावना अधिक बताई जा रही है।
मेजबान ऑस्ट्रेलिया भी दूसरे वनडे के लिए बदलाव करने वाला है। स्पिनर एडम जाम्पा और विकेटकीपर एलेक्स कैरी टीम में लौट आए हैं। इसके चलते जोश फिलिप या मैथ्यू रेनशॉ को प्लेइंग-11 से बाहर रहना पड़ सकता है। एडम जाम्पा को मैथ्यू कुह्नमैन की जगह एकदाश में जगह मिलेगी। कुह्नमैन टी20 सीरीज में लौटेंगे। वहीं, बेन ड्वारशुइस चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हैं।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), प्रसिद्ध कृष्णा
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड Ind Vs Aus