
क्रिकेट प्रेमियों, सीट बेल्ट बाँध लीजिए! क्योंकि अक्टूबर में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत क्रिकेट को नए रोमांच की ऊँचाइयों पर ले जाने वाली है। तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबलों की यह जंग किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं, जिसका ट्रेलर पहले ही सुपरहिट हो चुका है। टिकट खिड़कियों पर इंडियन फैंस की दीवानगी ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तिजोरी खनका दी है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का हर मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता। इस बार अक्टूबर में होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज भी उसी जोश और जुनून की गवाही देने वाली है। हैरत की बात यह है कि सीरीज की पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टिकट सेल के जरिए तगड़ा फायदा दिला दिया है, जिससे इस भिड़ंत की हाइप और भी बढ़ गई है। India vs Australia
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया व्हाइट बॉल सीरीज के लिए बनाए गए इंडियन फैन जोन के सभी टिकट बिक चुके हैं। इतना ही नहीं, सिडनी और कैनबरा में होने वाले मैचों के लिए आम दर्शकों के टिकट भी एडवांस में बुक हो गए हैं। ऐसे में सीरीज की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड की तिजोरी भर चुकी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी महाप्रबंधक (प्रोग्राम्स एंड ऑपरेशंस) जोएल मॉरिसन ने कहा— आठों वेन्यू पर इंडियन फैन जोन पूरी तरह बुक हो चुका है। यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि सीरीज से पहले ही दर्शकों में उत्साह चरम पर है। यह मुकाबला दो विश्वस्तरीय टीमों के बीच रोमांचक टक्कर साबित होगा।
माना जा रहा है कि इस दौरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी वापसी हो सकती है। दोनों दिग्गज आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेले थे और फिलहाल विश्राम पर हैं। ऐसे में उनके मैदान पर उतरने से न केवल सीरीज का रोमांच बढ़ेगा बल्कि दर्शकों का उत्साह भी दोगुना होगा।
19 अक्टूबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ
23 अक्टूबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड
25 अक्टूबर: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी
29 अक्टूबर: मनुका ओवल, कैनबरा
31 अक्टूबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
2 नवंबर: बेलरिव ओवल, होबार्ट
6 नवंबर: गोल्ड कोस्ट स्टेडियम, गोल्ड कोस्ट
8 नवंबर: द गाबा, ब्रिस्बेन India vs Australia