
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आगामी वनडे और T20 सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस बार कुल 5 खिलाड़ियों को पिछली टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। दोनों ही सीरीज में मिचेल मार्श कप्तान की कमान संभालेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीजन में 3 वनडे और 5 T20 मुकाबले खेले जाएंगे। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज और T20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए अपने मुख्य खिलाड़ियों का चयन किया है, जिससे टीम की रणनीति और संतुलन साफ दिखाई देता है। India Vs Australia
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में इस बार सबसे बड़ी खासियत मिचेल स्टार्क की शानदार वापसी है। 11 महीने बाद क्रिकेट मैदान पर लौटे स्टार्क अब अपनी पहली व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेंगे, क्योंकि उन्होंने T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। उनके अलावा युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज मैट रेनशॉ को भी टीम में जगह मिली है, जो अब तक वनडे में डेब्यू नहीं कर पाए थे। भारत के खिलाफ यह मौका रेनशॉ के लिए अपने खेल को साबित करने का सुनहरा अवसर साबित होगा।
ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए 15 और T20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए 14 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। पिछली व्हाइट-बॉल सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई थी, लेकिन भारत के खिलाफ चुनी गई टीम में 5 खिलाड़ियों को बाहर करना पड़ा। वनडे टीम से आरोन हार्डी, मैथ्यू कुन्हेमन और मार्नस लाबुशेन को बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह मिचेल स्टार्क, मिचेल ओवन, मैट रेनशॉ और मैथ्यू शॉर्ट को टीम में शामिल किया गया है।
स्टार्क की वापसी ने टीम को ताकतवर बनाया है और रेनशॉ के लिए यह वनडे डेब्यू का बड़ा मौका है। भारत के खिलाफ T20 सीरीज अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप की तैयारी का महत्वपूर्ण अवसर है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मैचों के लिए T20 टीम का चयन किया है। इस टीम में एलेक्स कैरी और जोश फिलिप्स को मौका नहीं मिला, जबकि नाथन एलिस और जॉश इंग्लिस को शामिल किया गया है।
भारत के खिलाफ होने वाली ये T20 सीरीज आगामी T20 वर्ल्ड कप की तैयारी का अहम पड़ाव साबित होगी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो मैचों के लिए टीम का चयन किया है, जिससे उन्हें खिलाड़ियों की फॉर्म और टीम की रणनीति का सही आंकलन करने का मौका मिलेगा। यह मुकाबला टीम को संतुलन तलाशने और संभावित बदलावों की योजना बनाने में भी मदद करेगा।
वनडे टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, बेन ड्वारशुइस, ट्रेविस हेड, मिचेल ओवन, जॉश इंग्लिस, मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा
T20I टीम (पहले 2 मैच): मिचेल मार्श (कप्तान), शॉन एबट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, मैथ्यू कुन्हेमन, मिचेल ओवन, बेन ड्वारशुइस, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा India Vs Australia