विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन असली ट्विस्ट यहीं है अगर 5 तारीख को बारिश या किसी वजह से मैच पूरा नहीं हो पाया और नतीजा नहीं निकला, तो फिर फाइनल का टिकट किसे मिलेगा? यही सवाल इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की धड़कनें और तेज कर रहा है।

ICC T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ नॉकआउट स्टेज में पहुंच चुका है। भारत के साथ साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया है। पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा, जबकि दूसरा महामुकाबला 5 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड खेला जाएगा। लेकिन असली ट्विस्ट यहीं है अगर 5 तारीख को बारिश या किसी वजह से मैच पूरा नहीं हो पाया और नतीजा नहीं निकला, तो फिर फाइनल का टिकट किसे मिलेगा? यही सवाल इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की धड़कनें और तेज कर रहा है।
सेमीफाइनल मुकाबला पूरी तरह नॉकआउट होता है, जहां एक छोटी सी चूक भी पूरे टूर्नामेंट का सफर खत्म कर सकती है। इस स्टेज पर जीत ही आगे का रास्ता तय करती है, जबकि हारते ही टीम का खिताब जीतने का सपना वहीं टूट जाता है। इसी वजह से आईसीसी ने ऐसे हाई-प्रेशर मैचों के लिए अलग नियम तय किए हैं। ग्रुप स्टेज और सुपर-8 में बारिश या किसी कारण से मैच न हो पाए, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाता है, लेकिन सेमीफाइनल में यह पॉइंट शेयरिंग वाला फॉर्मूला लागू नहीं होता। दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है मैच डे पर खेल पूरा न हो तो अगली तारीख पर मुकाबला कराया जाएगा। लेकिन ट्विस्ट तब है जब रिज़र्व डे पर भी नतीजा नहीं निकलता। ऐसे में आईसीसी के नियमों के मुताबिक फैसला सुपर-8 में टीम की रैंकिंग से होता है जिस टीम ने अपने सुपर-8 ग्रुप में ऊंची पोजिशन पर फिनिश किया होगा, उसे फाइनल का टिकट मिल जाएगा। इस गणित में भारत की टेंशन इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि इंग्लैंड सुपर-8 में टॉप पर रहा था, जबकि भारत दूसरे नंबर पर क्वालिफाई हुआ। यानी अगर भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल पूरी तरह धुल गया और नतीजा नहीं निकला, तो इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा और टीम इंडिया बिना खेले बाहर हो जाएगी।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले के लिए भी आईसीसी ने रिजर्व डे की व्यवस्था रखी है, ताकि मौसम बाधा बने तो खेल अगले दिन पूरा कराया जा सके। लेकिन अगर मैच-डे के साथ रिजर्व डे पर भी मुकाबला धुल गया और नतीजा नहीं निकल पाया, तो फाइनल की रेस में सीधा फायदा साउथ अफ्रीका को होगा। वजह यह कि सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने अपने ग्रुप में टॉप पर फिनिश किया था, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर रही थी। ऐसे में मैच रद्द होने की स्थिति में नियमों के मुताबिक फाइनल का टिकट साउथ अफ्रीका के नाम हो जाएगा। ICC T20 World Cup 2026
विज्ञापन