मैनचेस्टर टेस्ट से पहले झटका, टीम इंडिया से दो खिलाड़ी बाहर
India vs England
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 05:21 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 05:21 PM
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू होने वाले टेस्ट मैच से ठीक पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है। बीसीसीआई (BCCI) ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। दो खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह अब आगामी मुकाबलों का हिस्सा नहीं होंगे।
नीतीश रेड्डी हुए सीरीज से बाहर
नीतीश रेड्डी के घुटने में चोट लगने के कारण वह इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने बताया कि बाएं घुटने में लगी गंभीर चोट के चलते रेड्डी अब दो शेष टेस्ट मैचों में नहीं खेल सकेंगे। उन्हें वापस भारत भेज दिया गया है और बोर्ड ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
अर्शदीप भी चौथे टेस्ट से बाहर
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। हालांकि उनकी चोट के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह स्पष्ट किया गया है कि वह मैनचेस्टर टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। नीतीश और अर्शदीप के बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है। कंबोज पहले ही मैनचेस्टर पहुंच चुके हैं और टीम इंडिया के साथ अभ्यास शुरू कर चुके हैं। वह एक तेज गेंदबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।
ऐसी है अब मैनचेस्टर टेस्ट के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान)
यशस्वी जायसवाल
केएल राहुल
साई सुदर्शन
अभिमन्यु ईश्वरन
करुण नायर
रवींद्र जडेजा
ध्रुव जुरैल
वाशिंगटन सुंदर
शार्दुल ठाकुर
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद सिराज
प्रसिद्ध कृष्णा
आकाश दीप
कुलदीप यादव
अंशुल कंबोज
ऋषभ पंत