
19 अक्टूबर को महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच अहम मुकाबला होने वाला है। भारतीय टीम के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की उम्मीद को जीवित रखने की लड़ाई है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली करारी हार ने टीम की कमजोरी को उजागर कर दिया, खासकर गेंदबाजी आक्रमण में। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए यह मैच रणनीति और बदलाव की कसौटी भी साबित होगा। छठे गेंदबाज के चयन से लेकर मिडिल ऑर्डर की पारी तक, हर फैसले इस मुकाबले की दिशा तय करेगा। ICC Women's World Cup 2025
भारतीय टीम के लिए टॉप ऑर्डर की स्थिति इस समय चिंता का विषय बनी हुई है। स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाकर फॉर्म की वापसी का संकेत दिया, लेकिन उससे पहले के मैचों में वह निराशाजनक प्रदर्शन कर चुकी थीं। वहीं, प्रतिका रावल ने कई मुकाबलों में शुरूआत अच्छी की, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाईं। बावजूद इसके, टीम मैनेजमेंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर उन्हें फिर से अवसर दे सकते हैं। इन दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग करने की संभावना है। तीसरे नंबर पर हरलीन देओल को मौका मिल सकता है, जो टीम के लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकती हैं।
कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिगेज के बल्ले से अभी तक कोई भी प्रभावशाली पारी नहीं आई है। पिछले दो मैचों में टॉप ऑर्डर की असफलताओं ने मिडिल ऑर्डर पर भी दबाव बढ़ा दिया है। दीप्ति शर्मा ने कुछ हद तक संतोषजनक प्रदर्शन किया, और संभावना है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाएगी। वहीं, विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष को सौंपी जा सकती है। गेंदबाजी में भी बदलाव की संभावना है। इंग्लैंड के खिलाफ रेणुका सिंह ठाकुर को मौका मिल सकता है, जबकि अमनजोत कौर बाहर हो सकती हैं। रेणुका के शामिल होने से भारतीय आक्रमण में विविधता आएगी और युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर दबाव कम होगा। इसके अलावा, बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव और तेज गेंदबाज अरूंधति रेड्डी भी टीम के विकल्प में मौजूद हैं, जो मैच की दिशा बदलने में मदद कर सकते हैं।
कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम में टॉप ऑर्डर के लिए स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ओपनिंग कर सकती हैं। तीसरे नंबर पर हरलीन देओल, इसके बाद जेमिमा रोड्रिगेज और दीप्ति शर्मा टीम की मध्यक्रम की कमान संभालेंगे। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष को सौंपी गई है। गेंदबाजी में अनुभव और विविधता लाने के लिए रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी और बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव टीम के अहम हिस्से होंगे। ICC Women's World Cup 2025