Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान की एशिया कप में होगी टक्कर, दोनों टीमों के बीच होंगे 3 मुकाबले !
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:46 AM
IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान (IND VS PAK) वाले मुकाबले का हर किसी को इंतजार रहता है। वहीं एशिया कप में दोनों टीमें दो बार आमने सामने हो चुकी है। इसके साथ टी 20 वर्ल्ड कप में भी एक बार मुकाबला खेला गया था। वहीं दोबारा से एशिया कप में दोनों टीम के बीच अगले एशिया कप में मुकाबला होने जा रहा है। एशिया कप 2023 के लिए ऐलान हो चुका है।
जानकारी के मुताबिक एशिया क्रिकेट (Asia Cup 2023) काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने एशिया कप 2023 से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि एशिया कप में कुल 6 टीमें होंगी और इन 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाना है। वहीं सबसे अहम बात ये है कि भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं।
एशिया कप 2023 का आयोजन सितंबर में होने जा रहा है। टूर्नामेन्ट में 6 टीमें शामिल होंगी। ग्रुप 2 में अफगानिस्तान और बांग्लादेश मौजूद हैं। इसके साथ ही ग्रुप में क्वालिफायर टीम भी शामिल होगी।
https://twitter.com/JayShah/status/1610866748286439424?s=20&t=EgDJtcJM77eVKU4eEqWusA
एशिया में होंगे इतने लीग मैच
एशिया कप की बात करें तो इसमें कुल 6 लीग मैच (india pak asia cup 2023) होने हैं। वहीं लीग मैच समाप्त होने के बाद सुपर-4 का आगाज होगा। जिसमें टाॅप 4 टीमें खेलेंगी। वहीं ग्रुप स्टेज में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका में से किसी एक टीम को ग्रुप स्टेज में सफर पूरा हो जाएगा।
सुपर 4 राउंड में होगा चुनौतीपूर्ण मुकाबला
सुपर 4 राउंड की बात करें इसमें कुल 6 मैच होने वाले हैं। वहीं फाइनल में दो बेस्ट टीम खेलेंगी। एशिया कप में कुल 13 मैच खेले जाएंगे।
एशिया कप में 3 बार खेल सकती हैं दोनों टीमें
भारत और पाकिस्तान (Ind Vs Pak Match) एक ग्रुप में है तो दोनों टीम का लीग में मुकाबला तय है। इसके बाद सुपर 4 में शामिल होती है तो दोनों टीमों का मुकाबल हो सकता हैं। वहीं इसके बाद अगर दोनों टाॅप 2 में रही तो फाइनल में भी दोनों टीम नजर आ सकती है।
एशिय कप 2023 को पाकिस्तान (india vs pakistan 2023 men) में आयोजित किया जाना था। लेकिन एसीसी चीफ ने कहा था कि ये टूर्नामेन्ट पाकिस्तान में नहीं होगा। वहीं अब टूर्नामेन्ट की जगह तय बाकी है।