India Vs SA:साउथ अफ्रीका ने भारत को दी करारी शिकस्त, सीरीज जीतने में हुए कामयाब
(India Vs SA) Source: CricketTimes
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:10 AM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया (India Vs SA) को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इसके साथ ही मेजबान टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाकर सीरीज हासिल करने में कामयाब हो गए हैं। साउथ अफ्रीका ने 288 रन के टारगेट को 48.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया। यानेमन मलान ने सबसे ज्यादा 91 रन की पारी खेली। क्विंटन डिकॉक (De Cock) ने 78 रन की पारी खेलकर अफ्रीका की जीत में अहम योगदान दिया।
इससे पहले भारत (Team India) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 287 रन बना लिया था। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 85 और कप्तान केएल राहुल ने 55 रन बनाया था। शार्दूल ठाकुर ने नाबाद 40 रन बनाया। साउथ अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिया है। सिसांदा मलागा, मार्करम, केशव महाराज और एंडिले फेलुकवायो ने 1-1 विकेट लेने में कामयाब हो गए।
टीम इंडिया ने पहले दो विकेट 64 के स्कोर पर खो दिया था। उसके बाद नंबर 4 पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरे। पंत ने मैदान पर आने के साथ ही आक्रामक अंदाज में खेल दिखाकर दबाव बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने 43 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरा किया था। ऋषभ पंत बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और वह 85 रन बनाकर तबरेज शम्सी की गेंद पर आउट हो गए।
दूसरे मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उनका विकेट केशव महाराज के लिया था। 50 ओवर फॉर्मेट में पहली बार किसी स्पिन गेंदबाज ने कोहली को शून्य पर आउट करने में कामयाबी हासिल की। साथ ही विराट 2019 के बाद पहली बार वनडे क्रिकेट में 0 पर आउट हो गए। कोहली से पहले शिखर धवन 29 रन बनाकर एडेन मार्करम की गेंद पर आउट हो गए थे।
पूर्व कप्तान (Captain) विराट कोहली अपना 450वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे। साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का आगाज करने वाले कोहली टीम इंडिया के लिए सभी फॉर्मेट में 450 मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन चुके हैं। विराट से पहले सचिन तेंदुलकर (664), एमएस धोनी (535) और राहुल द्रविड़ (505) के नाम भी इस सूची में शामिल है।