
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से धूल चटा दी और दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस मैच ने साबित कर दिया कि कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा सितारे किसी भी बड़े मौक़े पर टीम का भारी सहारा बन सकते हैं। यशस्वी की धुआंधार बल्लेबाजी और कुलदीप की सधी हुई घातक गेंदबाजी ने मैच की दिशा ही बदल दी। IND Vs WI
भारत ने पहली पारी में 518/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 258 गेंदों पर 175 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से स्पिनर जोमेल वॉरिकन ने तीन विकेट लिए। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 248 रन बनाए और भारत को 270 रनों की लीड मिली।
फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल ने 115 रन और शाई होप ने 103 रन की शानदार पारियां खेलीं। जस्टिन ग्रीव्स ने नाबाद 50 रन बनाकर टीम को संभाला। भारत की ओर से कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज को दो और रवींद्र जडेजा व वॉशिंगटन सुंदर को एक-एक सफलता मिली।
भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य मिला। शुरुआती झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में 8 रन पर आया, लेकिन केएल राहुल और साई सुदर्शन ने 79 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला। सुदर्शन ने 39 रन बनाए, जबकि राहुल ने नाबाद 58 रन की पारी खेलकर टीम को विजयी लक्ष्य तक पहुंचाया।
यशस्वी जायसवाल – 8
केएल राहुल – 58* (नाबाद)
साई सुदर्शन – 39
शुभमन गिल – 13
ध्रुव जुरेल – 6* (नाबाद) IND Vs WI