Ind Vs NZ:आज न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत खेलेगी दूसरा टी- 20 मुकाबला, बारिश डाल सकती है बाधा
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:14 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:14 AM
Ind Vs NZ:भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंच गई है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम इंडिया 3 मैचों की टी 20 सीरीज खेलने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ था। दूसरा टी-20 मैच आज माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर भारतीय समयनुसार 12 बजे से खेला जाना है।
माउंट मॉन्गनुई में भारत ने खेला सिर्फ 1 मैच
माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर भारत ने एक टी-20 मुकाबला खेलने जा रहे हैं। इसमें भारत को जीत मिल गई थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 का स्कोर बनाया था और न्यूजीलैंड को 156 रन के स्कोर पर रोकने में कामयाब हुए। ब्लू आर्मी को सात रन से जीत मिली है।
ऐसा रहेगा मौसम का हाल
दूसरे टी-20 में भी बारिश पीछा नहीं छोड़ने जा रही है। न्यूजीलैंड के मौसम विभाग के मुताबिक दूसरे मैच में भारी बारिश की संभावना है। मैच की शुरुआत में 6 प्रतिशत बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। लेकिन पहली पारी के बाद बारिश का अनुमान 64 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। मैच वाले दिन तापमान 15 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सूर्यकुमार यादव के पास एक साल में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने का मौका है। अभी यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम पर शामिल है। सूर्या को कितने रन की जरूरत है, यह आप अगली तस्वीर देखने को मिलेगी।