Ind Vs WI T20: भारत ने 8 रन से जीता मुकाबला, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज पर किया कब्जा
(Ind Vs WI 2nd T20) Source: Zee News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 12:37 AM
नई दिल्ली: दूसरे टी-20 मैच (Ind Vs WI T20) की बात करें तो टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा किया है। विंडीज को 187 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोने के बाद 178 रन सकी जिसमें भारत के गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई । ये मैच में जीतने के साथ टीम इंडिया ने 4 बार वेस्टइंडीज को सीरीज हराने में कामयाब हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने लगातार चौथी टी-20 सीरीज जीता है।
इससे पहले टीम इंडिया (Ind Vs WI T20) ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी किया था। भारतीय टीम 186/6 का विशाल स्कोर बनाया था। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 52 रन बनाकर नाॅट आउट रहे, वहीं विराट कोहली ने भी 52 शानदार खेलकर अच्छे संकेत दिए हैं। विंडीज की तरफ से रोस्टन चेज ने सबसे अधिक 3 विकेट लिया था।
2017 के बाद से वेस्टइंडीज से लगातार सीरीज जीता भारत
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने चौथी टी-20 सीरीज पर कब्जा जीतने में कामयाब हो चुके हैं। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2017 में भारत की सरजमीन पर टी-20 सीरीज में टीम इंडिया को 1-0 से शिकस्त दिया था। इसके बाद से विंडीज कभी भी भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं जीत सका। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 फरवरी को खेला जाना है।
इसके बाद तीसरे विकेट के लिए टीम इंडिया ने काफी लम्बा इंतजार किया था। निकोलस पूरन और रोवमैन पॉवेल ने 60 गेंदों पर 100 रन की साझेदारी बना लिया था। इस पार्टनरशिप को भुवनेश्वर कुमार ने पूरन (62) को आउट कर साझेदारी को तोड़ा था। आखिरी ओवर में जीतने के लिए बनाना था और हर्षल पटेल बॉलिंग कर रहे थे।
पॉवेल (Powell) ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार 2 छक्के जरूर लगाकर मैच में रोमांच बना दिया था, लेकिन टीम को जीताने में कामयाब नहीं हो सके। रोवमैन पॉवेल 36 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाया था, जबकि कीरोन पोलार्ड 3 रन बनाकर नाबाद रहे।
कोहली और पंत ने खेली शानदार पारी
टॉस हारकर पहले खेलने के साथ भारत की शुरुआत काफी खराब हुई और दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन (Ishan Kishan) 2 रन बनाकर शेल्डन कॉट्रेल को अपना विकेट दिया था। वहीं दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 36 गेंदों पर 49 रन की साझेदारी बनाया था। रोहित का विकट (19) रोस्टन चेज के खाते में आया था।
पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) काफी जबरदस्त फार्म में नजर आ रहे थे और 39 गेंदों पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली (52) को चेज ने पवेलियन भेजा था। वेंकटेश अय्यर 33 रन बनाकर आउट हो गए थे।