Ind Vs Pak: रोमांचक मुकाबले में भारत ने हासिल की जीत, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:19 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:19 AM
नई दिल्ली: टीम इंडिया (Ind Vs Pak) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप में हार का हिसाब बराबर किया है। भारत ने एशिया कप वाले मैच में पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीत लिया है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही पाक टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई थी। वहीं भारत ने टारगेट का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट करने में कामयाबी हासिल की है।
पिछली बार हुए मैच में पाकिस्तान (Ind Vs Pak) ने टी-20 वर्ल्ड में भारत को 10 विकेट से हरा दिया था। हार्दिक पंड्या ने भारत की जीत में अहम योगदान दिया है। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किया था। इसके बाद बेहतरीन पारी खेलते हुए 17 गेंदों पर 33 रन बना लिया था।
सूर्यकुमार यादव नहीं खेल सके बड़ी पारी
कोहली और रोहित के आउट होने के साथ देखा जाए तो टीम इंडिया को सूर्यकुमार यादव से बड़ी पारी की उम्मीद कर रही थी, लेकिन वो कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 12 गेंद में 12 रन बनाने के बाद नसीम शाह की गेंद पर आउट हो गए।
कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली बड़ी पारी खेलने से चूक गए। वहीं इस अहम मैच में दोनों से काफी उम्मीद थी। कप्तान रोहित ने 12 रन बना लिया था, वहीं दूसरी तरफ विराट के बल्ले से 34 गेंद में 35 रन बना दिया था। दोबारा कोहली भारत के लिए मैच विजेता वाली पारी नहीं खेल सके।
पाकिस्तानी टीम की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल लिया था। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिया था। 1 विकेट आवेश खान ने लिया था।
हार्दिक पंड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करने के साथ 3 विकेट हासिल किया है। उन्होंने इफ्तिखार, रिजवान और खुशदिल को पवेलियन भेजने में कामयाबी हासिल की। तीनों विकेट इस खिलाड़ी ने शॉर्ट गेंद पर लिया था। इफ्तिखार 22 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं, मोहम्मद रिजवान की तरफ से 43 रन और खुशदिल ने 2 रन बनाया था।