विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर युवा प्रतिभाओं पर भरोसा जताते हुए बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत ए टीम का ऐलान कर दिया है।

Indian Cricket : भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर युवा प्रतिभाओं पर भरोसा जताते हुए बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत ए टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की सबसे बड़ी चर्चा 15 साल के उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की एंट्री को लेकर हो रही है। वहीं तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है। Indian Cricket
बीसीसीआई ने इस बार चयन में स्पष्ट संकेत दिया है कि भविष्य की टीम तैयार करने पर फोकस किया जा रहा है। भारत ए स्क्वाड में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जिन्हें आने वाले वर्षों में सीनियर टीम का हिस्सा माना जा रहा है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को शामिल करना चयनकतार्ओं के सबसे साहसी फैसलों में से एक माना जा रहा है। उनकी बल्लेबाजी शैली और घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन ने उन्हें इस स्तर तक पहुंचाया है। Indian Cricket
टीम इंडिया के युवा और भरोसेमंद बल्लेबाज तिलक वर्मा को इस दौरे के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है। तिलक पहले भी भारत की अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में नेतृत्व क्षमता दिखा चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम का संतुलन और युवा खिलाड़ियों को अवसर देना मुख्य रणनीति माना जा रहा है। Indian Cricket
आलराउंडर रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है। पराग पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी आॅलराउंड क्षमता टीम को अतिरिक्त मजबूती देती है। बीसीसीआई का लक्ष्य स्पष्ट है युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय दबाव के लिए तैयार करना। तिलक वर्मा और रियान पराग जैसे खिलाड़ी पहले ही सीमित अवसरों में खुद को साबित कर चुके हैं, जबकि वैभव जैसे नए चेहरे भविष्य की उम्मीद बढ़ा रहे हैं।
15 साल की उम्र में भारत ए टीम में जगह बनाना आसान नहीं होता। वैभव सूर्यवंशी की एंट्री इसलिए भी खास है क्योंकि यह उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के करीब ले जाती है। चयनकतार्ओं का मानना है कि वह भविष्य में भारत के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हो सकते हैं।
श्रीलंका ए सीरीज भारत के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच साबित होती है। यहां प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सीधे सीनियर टीम की रेस में आ जाते हैं। इस दौरे में खिलाड़ियों को विदेशी परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा, जो उनके करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।Indian Cricket
विज्ञापन