
एशिया कप 2025 का बिगुल बज चुका है और करोड़ों भारतीय निगाहें अब टीम इंडिया पर टिकी हैं। इस क्रिकेट महासंग्राम में टीम इंडिया की उम्मीदों का बड़ा बोझ एक युवा कंधे पर है। यह कंधा किसी और का नहीं बल्कि टीम इंडिया के उप-कप्तान शुभमन गिल का है, जिन्हें ड्रेसिंग रूम में सब प्यार से ‘काका’ कहते हैं। टीम इंडिया को 9वीं बार एशिया कप का ताज दिलाने के साथ-साथ उनकी नजरें उस 12.50 लाख रुपये की इनामी राशि पर भी हैं, जो प्लेयर ऑफ द सीरीज को मिलेगी। Asia Cup 2025
टीम इंडिया के उप-कप्तान शुभमन गिल का निकनेम ‘काका’ है, जिसे सुनकर शायद कई लोग चौंक जाएं। गिल ने खुद एक शो में बताया था कि पंजाब में छोटे बच्चों को प्यार से ‘काका’ कहा जाता है और यहीं से यह नाम उनके साथ जुड़ गया। अब वही ‘काका’ एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरने वाले हैं। चाहे यह नाम ब्राज़ील के दिग्गज फुटबॉलर काका से प्रेरित हो या नहीं, लेकिन इतना तय है कि क्रिकेट के इस महाकुंभ में शुभमन गिल का बल्ला अगर चला, तो भारत को 9वीं बार एशिया कप चैंपियन बनाने में यह ‘काका’ ही असली हीरो साबित होंगे।
शुभमन गिल की सबसे बड़ी ताकत है उनकी बेमिसाल तकनीक और हालात के हिसाब से पारी को गढ़ने की अद्भुत क्षमता। यूएई की धीमी और टर्न लेने वाली पिचों पर जहां अधिकांश बल्लेबाज़ जूझते हैं, वहीं गिल का स्पिन के खिलाफ आत्मविश्वास उन्हें बाकी सबसे अलग खड़ा करता है। मौजूदा दौर में व्हाइट बॉल क्रिकेट में शायद ही कोई भारतीय बल्लेबाज़ इतना भरोसेमंद दिखता हो। यही कारण है कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट गिल को एशिया कप 2025 का तुरुप का इक्का मान रहे हैं। अगर उनका बल्ला चला और रन बरसते रहे, तो न सिर्फ 12.50 लाख रुपये की इनामी राशि उनके नाम होगी, बल्कि भारत को 9वीं बार एशिया कप का ताज पहनाने का सपना भी सच हो सकता है। गिल खुद जानते हैं कि इस बार उनका प्रदर्शन ही टीम इंडिया की किस्मत तय करेगा।
शुभमन गिल इस समय अपने करियर के सबसे सुनहरे फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने 700 से अधिक रन बनाकर अपनी काबिलियत साबित की, वहीं आईपीएल 2025 में 15 मैचों में 650 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनका औसत 50 से ऊपर और स्ट्राइक रेट 155 से अधिक रहा, जो दर्शाता है कि गिल किस तरह हर पिच और हालात में टीम इंडिया के लिए रन जुटाने में सक्षम हैं। ऐसे आंकड़े साफ बताते हैं कि एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के इस उप-कप्तान की बल्ले से बरसात टीम को चैंपियन बनाने की राह आसान कर सकती है। Asia Cup 2025