IPL 2022: गुजरात ने राजस्थान को दी करारी शिकस्त, 37 रन से जीता मुकाबला
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:28 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:28 PM
नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2022) के 24वें मैच में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रन से हराकर मुकाबला जीत लिया है। राजस्थान रॉयल्स के सामने मैच जीतने के लिए 193 का टारगेट पूरा करना था। लेकिन टीम 9 विकेट खोकर 155 रन ही बनाने में कामयाब हुई और मुकाबला हार गई थी। जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली थी। गुजरात की बात करें तो लॉकी फर्ग्यूसन और यश दयाल ने 3-3 विकेट हासिल किया था।
गुजरात की 5 मैचों में ये चौथी जीत हासिल की है। इस जीत के बाद ही GT 8 पॉइंट्स के साथ पहले पायदान पर पहुंचने में कामयाब हुई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की 5 मैचों में ये दूसरी हार मिली है।
इससे पहले गुजरात (IPL 2022) ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 192 रनों का स्कोर बना लिया था। कप्तान हार्दिक पंड्या ने नाबाद 87 रन की शानदार पारी खेली और टॉप स्कोर बन गए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से रियान पराग, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन ने 1-1 विकेट हासिल किया था।
मुकाबले में हार्दिक पंड्या ने शानदार खेल दिखाया था और प्लेयर ऑफ द मैच बन गए। पहले उन्होंने बल्ले से नाबाद 87 रन की शानदार पारी खेली थी, उसके बाद 1 विकेट भी लिया था। हार्दिक ने अपनी शानदार फील्डिंग से RR के कप्तान संजू सैमसन को रन आउट भी कर दिया था।
5 विकेट गिरने के बाद बात करें तो राजस्थान रॉयल्स (RR) की पूरी उम्मीद शिमरोन हेटमायर पर बनी हुई थी। उन्होंने कुछ अच्छे हाथ दिखाए और 17 गेंदों पर 29 रन जोड़ने में कामयाब हो गए।हेटमायर की पारी पर ब्रेक पर मोहम्मद शमी ने लगा दिया था। उनका कैच लॉन्ग ऑन पर राहुल तेवतिया ने लपक लिया था। आउट होने से पहले हेटमायर शमी के इसी ओवर की पहली चार गेंदों पर 14 रन बनाया था।