IPL-2023 : घुटने की चोट से जूझ रहे हैं धोनी, मगाला भी बाहर : फ्लेमिंग
Dhoni struggling with knee injury, Magala also out: Fleming
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:50 PM
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। इससे उन्हें कुछ मूवमेंट में परेशानी हो रही है। चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही चेन्नई की टीम के लिए एक और बुरी खबर है। उसके दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज सिसांडा मगाला चोटिल होने के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं।
IPL-2023
संदीप की किफायती गेंदबाजी से राजस्थान को मिली जीत
फ्लेमिंग ने चेन्नई की राजस्थान रॉयल्स के हाथों तीन रन से करीबी हार के बाद संवाददाताओं से कहा कि धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। उसे आप उनके कुछ मूवमेंट में देख सकते हो। इससे उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही है। उनकी फिटनेस पेशेवर खिलाड़ी की तरह रही है। वह टूर्नामेंट शुरू होने से कई महीने पहले तैयारियां शुरू कर देते हैं। उन्होंने रांची में नेट पर अभ्यास किया था, लेकिन सत्र से पूर्व की तैयारी उनकी चेन्नई पहुंचने पर एक महीने पहले ही शुरू हुई थी। संदीप शर्मा ने अंतिम ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर केवल तीन रन देकर राजस्थान को जीत दिलाई, जबकि उस समय धोनी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर थे। धोनी का यह कप्तान के रूप में 200वां मैच था।
फ्लेमिंग को हालांकि विश्वास है कि पूर्व भारतीय कप्तान अपनी चोट को संभाल लेगा और टीम का नेतृत्व करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि वह मैच फॉर्म में वापस आने के लिए अपने तरीके से काम करते हैं और आप देख सकते हैं कि वह काफी अच्छा खेल रहा है। इस बीच मगाला बुधवार को केवल दो ओवर यह कर पाए और उन्हें चोटिल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। फ्लेमिंग ने कहा कि हम फिर से एक और खिलाड़ी की सेवाएं नहीं ले पाएंगे। हम पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए मैं चाहता हूं इस संख्या में बढ़ोतरी रुके।
अब चयन के लिए उपलब्ध हैं तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना
चेन्नई के चोटिल खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एड़ी के चोट के कारण मैच में नहीं खेल पाए, जबकि भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2023 से लगभग बाहर हो गए हैं। फ्लेमिंग ने कहा कि न्यूजीलैंड में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब ठीक हो गए हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि चाहर कुछ सप्ताह के लिए बाहर हैं, जबकि मगाला दो सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे। स्टोक्स की चोट पर नजर रखी जा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।