IPL-2023 : सुयश की गेंद को समझना बहुत मुश्किल : राणा
It is very difficult to understand Suyash's ball: Rana
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:33 AM
कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान नितीश राणा सुयश शर्मा को रहस्यमयी स्पिनर नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह सामान्य लेग ब्रेक गेंदबाज हैं, जिनकी अपनी विशिष्टता है।
दिल्ली के अंडर 25 स्पिनर सुयश ने अभी तक केवल आयु वर्ग के टूर्नामेंट खेले हैं। उन्होंने गुरुवार को सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती के साथ मिलकर केकेआर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आसान जीत दिलाई थी। राणा ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुयश रहस्यमयी स्पिनर नहीं है। वह सामान्य लेग स्पिनर हैं, लेकिन उनकी अपनी विशिष्टता है, क्योंकि उनका एक्शन परंपरागत है और उनकी गेंद को समझना बहुत मुश्किल होता है।
इंपैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल हुए थे सुयश
सुयश को वेंकटेश अय्यर की जगह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया गया था। उन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट लिए, जिससे केकेआर ने आरसीबी को 205 रन के लक्ष्य के सामने 17.4 ओवर में 123 रन पर आउट कर दिया था। राणा ने कहा कि हवा में उसकी गति अधिक होती है। अगर उसके खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए थोड़ा भी संदेह हुआ तो आप शत प्रतिशत परेशानी में पड़ जाएंगे। मैच दर मैच उसमें सुधार होगा। उन्होंने कहा कि मैं जानता था कि सुयश अच्छा प्रदर्शन करेगा, लेकिन मैं पावर प्ले में सुनील और फिर वरुण को गेंदबाजी देना चाहता था। इन दोनों ने हमें सफलता भी दिलाई। बीच के ओवरों में विकेट लेना महत्वपूर्ण था।
राणा ने कहा कि वरुण की वापसी हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वह पिछले सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था, लेकिन इस बार अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। राणा ने शार्दुल ठाकुर की भी प्रशंसा की, जिन्होंने सातवें नंबर पर उतरकर 29 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने कहा कि मुझे शुरू से ही उसके बल्लेबाजी कौशल पर विश्वास था, लेकिन उन्होंने जिस तरह से शॉट खेले वह मेरी उम्मीद से भी बेहतर है। अगर आपका ऑलराउंडर इस तरह से बल्लेबाजी करता है और अपने दम पर मैच का पासा पलट देता है तो फिर किसी कप्तान को और क्या चाहिए।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।