IPL-2023 : RCB और SRH में होगी भिड़ंत, कौन किस पर पड़ेगा भारी
RCB and SRH will clash, who will prevail over whom
भारत
चेतना मंच
18 May 2023 04:14 PM
आईपीएल के 16वें संस्करण का 65वां लीग मैच आज 18 मई गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। हैदाराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों ही टीमें आईपीएल 2023 का अपना 13वां लीग मैच खेलेंगी। आरसीबी इस मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की ओर एक और कमद बढ़ाना चाहेगी।
अब तक का मुकाबला बैंगलोर बनाम हैदराबाद
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें अब तक 21 बार आमने-सामने आ चुके हैं, जिसमें हैदराबाद ने 12 और बैंगलोर ने 9 मैच जीते हैं। ओवरऑल हेड टू हेड में हैदराबाद का पलड़ा आरसीबी से भारी है। आज दोनों के बीच आईपीएल 2023 का पहला मैच खेला जाएगा। दोनों के बीच आज का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 6 और आरसीबी ने सिर्फ 1 में जीत अपने नाम की है। ऐसे में आज देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरसीबी हैदराबाद को उनके घरेलू मैदान पर हरा पाती है या नहीं।
साल 2022 में हुई थी आखिरी भिड़ंत
दोनों के बीच आखिरी भिड़ंत आईपीएल 2022 में हुई थी। वह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने 67 रनों से शानदार जीत हासिली की थी। उस मैच में विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार हुए थे, जबिक फाफ डु प्लेसिस ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली थी।
आरसीबी के लिए करो या मरो
गौरतलब है कि आरसीबी की टीम प्वाइंट्स टेबल में 12 मैचों में 6 जीत और 12 प्वाइंट्स अपने नाम कर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नबंर पर मौजूद है। इस मैच में जीत अपने नाम कर बैंगलोर प्लेऑफ के और करीब जाना चाहेगी। आरसीबी अपने दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।