IPL-2023 : आईपीएल के 16वें सीजन का महामुकाबला आज, GT और CSK के बीच होगी खिताबी जंग
The great match of the 16th season of IPL today, there will be a title battle between GT and CSK
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:07 AM
अहमदाबाद। आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबले गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रविवार को यानी आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7:30 बजे शुरू होगा। हालांकि गुजरात ये मैच अपने घर में खेलेगा, लेकिन धोनी और चेन्नई भी इस पिच से अनजान नहीं हैं। धोनी पुरी रणनीति के साथ गुजरात को घेरने कि तैयारी करेंगे।
IPL-2023
क्वालीफायर-1 में धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने गुजरात को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली थी। वहीं, गुजरात ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मात देकर फाइनल में इंट्री कर ली। इन दोनों टीमों ने पूरे सीजन शानदार बल्लेबाजी की है। बता दें कि लगातार दूसरी बार गुजरात ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, चेन्नई ने 10वीं बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है।
दोनों टीमों ने किया शानदार परफॉर्मेंस
दोनों टीमों ने इस पूरे सीजन ऑलराउंड परफॉर्मेंस किए हैं। चाहे बॉलिंग डिपार्टमेंट, बैटिंग डिपार्टमेंट हो या फील्डिंग डिपार्टमेंट तीनों डिपार्टमेंट में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस शानदार रहा है। इस सीजन में एक तरफ जहां गुजरात टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही। वहीं, चेन्नई टीम प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर थी।
IPL-2023
चेन्नई की सबसे बड़ी शक्ति है कि उनके पास महेंद्र सिंह धोनी जैसा अनुभवी कप्तान हैं। वहीं, गुजरात सबसे बड़ी ताकत शुभमन गिल का मौजूदा फॉर्म है। बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल चार मैच खेले गए हैं, जिसमें से तीन मैच गुजरात जीता है जबकि एक बार चेन्नई की टीम जीती है।