IPL-2023 : आज घर में लखनऊ तलाशेगी जीत, इकाना स्टेडियम में LSG और MI होंगे आमने-सामने
Today Lucknow will seek victory at home, LSG and MI will be face to face at Ekana Stadium
भारत
चेतना मंच
16 May 2023 04:24 PM
लखनऊ। आईपीएल-2023 में 63वां लीग मैच आज खेला जाएगा। इस मैच के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। आज यानी 16 मई, को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैच के ज़रिए दोनों ही टीमें प्लेऑफ के और करीब जाना चाहेंगी। इस सीज़न दोनों के बीच यह पहला मुकाबला खेला जाएगा।
IPL-2023
मुंबई तीसरे और लखनऊ चौथे नंबर पर
आईपीएल 16 में दोनों ही टीमें 12-12 मैच खेल चुकी हैं। इसमें मुंबई 7 जीत और 14 प्वाइंटस के साथ तीसरे और लखनऊ 6 जीत और एक बेनतीजा मैच के साथ 13 प्वाइंटस हासिल कर प्वाइंटस टेबल में चौथे नंबर पर मौजूद है। इस मैच में जीत दर्ज कर दोनों ही टीमें अपने-अपने खाते में 2 प्वाइंटस जोड़ना चाहेंगी।
पिछले दो मुकाबलों में लखनऊ की हुई है जीत
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आईपीएल में अब तक सिर्फ दो बार ही आमने-सामने आई हैं, जिसमें दोनों बार लखनऊ ने जीत अपने नाम की है। दोनों के बीच पहला मैच पिछले सीज़न (IPL-2022) में मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें लखनऊ ने 18 रनों से विजयी रही थी। वहीं, दूसरा मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें एक बार फिर लखनऊ ने जीत दर्ज की थी। दूसरे मैच में लखनऊ ने 36 रनों से बाज़ी मारी थी।
IPL-2023
लखनऊ के लिए करो या मरो का मुकाबला
बता दें कि दोनों टीमें पहली बार लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। अब तक दोनों के बीच सिर्फ मुंबई में ही मैच खेले गए हैं। ऐसे में आज लखनऊ होम ग्राउंड का फायदा उठा सकती है। अगर लखनऊ आज का मैच गंवा देती है, तो वो प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएंगे। वहीं मुंबई के पास मैच गंवाने के बाद भी मौका रहेगा। अब देखना दिलचस्पा होगा कि आज कौन सी टीम बाज़ी मारती है।