IPL-2023 : आज खेले जाएंगे दो मुकाबले, CSK Vs. DC और KKR Vs. LSG के बीच होगी भिड़ंत
Two matches will be played today, there will be clash between CSK VS DC and KKR VS LSG
भारत
चेतना मंच
20 May 2023 06:31 PM
इंडियन प्रीमियर लीग में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। यह मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। इस सीज़न में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले जब इन दोनों के बीच मैच हुआ था तो एमएस धोनी की टीम ने बाज़ी मारी थी।
चेन्नई के लिए बेहद अहम है मैच
प्लेऑफ के लिहाज़ से चेन्नई के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। दरअसल, चेन्नई की टीम प्वाइंट्स टेबल में अभी 15 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। अगर वह आज जीत जाती है तो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर एमएस धोनी की टीम हार जाती है तो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। चेन्नई और दिल्ली के बीच एमएस धोनी की टीम का पलड़ा भारी है। हालांकि, पिछले कुछ मुकाबलों में दिल्ली की टीम जिस तरह खेली है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वो चेन्नई का खेल बिगाड़ सकती है। हालांकि, मैच को रोमांचक होने के पूरे आसार हैं।
दूसरा मैच
आईपीएल का 68वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच खेला जाएगा। ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच लखनऊ की टीम के लिए काफी अहम रहने वाला है। फुटबॉल की स्थानीय दिग्गज टीम मोहन बागान के रंग की जर्सी पहनकर ईडन गार्डन पर उतरने के लिए तैयार लखनऊ सुपर जायंट्स यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज करके लगातार दूसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्लेऑफ में जगह बनाना चाहेगी।
IPL-2023
एलएसजी जीती तो प्लेआफ में एंट्री
लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच में जीत दर्ज करने पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। लेकिन इस मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। एक्यूवेदर के मुताबिक, कोलकाता में मैच के दिन शाम 6 बजे तक बारिश के आसार रहेंगे। उसके बाद हालांकि बारिश के आसार कम हैं। लेकिन, अगर दिनभर बारिश होती है तो इसका असर मुकाबले पर पड़ सकता है। ये मैच अगर रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के 16 अंक हो जाएंगे और वह प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।