IPL-2023 : प्रशंसकों के प्यार की वजह से अगले साल फिर खेलूंगा : धोनी
Will play again next year because of the love of the fans: Dhoni
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:28 AM
अहमदाबाद। चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां खिताब दिलाने के बाद आईपीएल से संन्यास की अटकलों को महेंद्र सिंह धोनी ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि दर्शकों के प्यार को देखते हुए उन्हें तोहफा देने के लिये वह अगले सत्र में फिर खेलेंगे।
मेरे लिए संन्यास का सर्वश्रेष्ठ समय
इस सत्र की शुरुआत से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि यह धोनी का आखिरी सत्र होगा। हर मैदान पर दर्शकों ने उन पर जिस तरह से प्यार लुटाया, उससे इसकी संभावना और प्रबल होती नजर आ रही थी। गुजरात टाइटंस पर फाइनल में पांच विकेट से जीत के बाद धोनी से जब पूछा गया कि क्या यह उनका आखिरी सत्र है, उन्होंने कहा कि अगर परिस्थितियों को देखें तो मेरे लिये संन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। मेरे लिये यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं, लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है।
जितना खेल सकता हूं, खेलूंगा
धोनी ने कहा कि शरीर को साथ देना होगा। चेन्नई के प्रशंसकों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिये मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं। उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाये हैं, मुझे भी उनके लिये कुछ करना चाहिये। उन्होंने कहा कि यह मेरे कॅरियर का आखिरी दौर है। यहीं से शुरुआत हुई थी और पूरा स्टेडियम मेरा नाम ले रहा था। ऐसा चेन्नई में भी हुआ था, लेकिन मैं वापसी करके जितना खेल सकता हूं, खेलूंगा।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।