IPL 2025 : ऑपरेशन सिंदूर के बाद IPL के इन दो टीमों के मैचों पर पड़ा असर
IPL 2025
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 05:04 AM
IPL 2025 : भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत किए गए मिसाइल हमलों के बाद देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम कदम उठाए गए हैं। इसके तहत उत्तर भारत के अनेक हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अब इसका असर मुख्य रूप से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर भी साफ दिखाई देने लगा है।
धर्मशाला बना चिंता का केंद्र
इस ऑपरेशन के बाद धर्मशाला का हवाई अड्डा भी इस सुरक्षा कदम के अंतर्गत बंद कर दिया गया है। जिससे IPL टीमों, विशेषकर दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स, के सामने यात्रा को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। धर्मशाला में 8 मई को इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला होना तय है और टीमें वर्तमान में वहीं मौजूद हैं। हालांकि मैच का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा, लेकिन असली दिक्कत इस मैच के बाद सामने आएगी।
दिल्ली कैपिटल्स को 11 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अगला मुकाबला खेलना है। यदि हवाई सेवाएं सामान्य नहीं होतीं है , तो टीम को सड़क मार्ग से लगभग 500 किलोमीटर की लंबी और थकाऊ यात्रा करनी पड़ सकती है, जो खिलाड़ियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
मुंबई इंडियंस का भी सफर अनिश्चित
मुंबई इंडियंस की टीम भी इस संकट से अछूती नहीं है। उन्हें भी अपना अगला मुकाबला 11 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। फिलहाल टीम मुंबई में ही है और हवाई अड्डों की स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट नहीं है कि वे धर्मशाला कब और कैसे पहुंच पाएंगे।
हालात पर BCCI की है नजर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति की बारीकी से निगरानी की जा रही है और वो टीमों से लगातार संपर्क में हैं। उनका कहना था कि "हम वैकल्पिक यात्रा योजनाओं पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इसमें सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि ब्रॉडकास्ट टीम और उनके उपकरणों की भी भूमिका है।
18 हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने सुरक्षा कारणों से देश के 18 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इनमें श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, जोधपुर, जैसलमेर, चंडीगढ़, शिमला और धर्मशाला जैसे अहम स्थान भी शामिल हैं। IPL 2025 : ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।