
IPL 2025 : आईपीएल 2025 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम का प्रदर्शन हर मुकाबले में औसत से भी नीचे गिरता जा रहा है। जहां एक तरफ अन्य टीमें धमाकेदार अंदाज़ में आगे बढ़ रही हैं, वहीं सीएसके संघर्ष करती नज़र आ रही है। आइए नजर डालते हैं CSK के अब तक के प्रदर्शन पर कुछ खास बिंदुओं में:
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 की शुरुआत भले ही मुंबई इंडियंस पर जीत से की थी, लेकिन उसके बाद से टीम की जीत की पटरी पूरी तरह से डगमगा गई है।
टीम लगातार 5 मुकाबले हार चुकी है, जो उसके इतिहास का सबसे खराब सिलसिला बन चुका है।
आईपीएल 2025 में सीएसके ने पावरप्ले ओवर्स (पहले 6 ओवर) में केवल 3 छक्के लगाए हैं।
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे अकेले ही अब तक 10 छक्के जड़ चुके हैं – यानी एक खिलाड़ी ने पूरी टीम से ज्यादा छक्के मारे हैं।
CSK के किसी भी बल्लेबाज ने अब तक टॉप-10 रन स्कोरर्स की सूची में जगह नहीं बनाई है।
नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी टीम को भारी पड़ी है।
उनकी जगह आए राहुल त्रिपाठी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में सीएसके ने सिर्फ 103 रन बनाए, जो कि आईपीएल जैसे बड़े मंच पर बेहद छोटा स्कोर है। गेंदबाजों का प्रदर्शन भी फीका रहा और केकेआर ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल 2 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है।
टीम का नेट रन रेट -1.554 है, जिससे प्लेऑफ में पहुंचना लगभग असंभव लग रहा है। IPL 2025 :