IPL 2025 : CSK vs DC : कौन किस पर भारी,जानिए दोनों टीमों के रिकॉर्ड ?
IPL 2025
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:52 PM
IPL 2025 : आईपीएल 2025 में क्रिकेट प्रशंसकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन के 17वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में खेला जाएगा।
CSK vs DC: अब तक का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स अब तक अपराजित रही है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन औसत रहा है।
दिल्ली कैपिटल्स: अब तक खेले गए दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है।
चेन्नई सुपर किंग्स: तीन मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है।
CSK vs DC: हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आता है।
चेन्नई सुपर किंग्स की जीत: 19 बार
दिल्ली कैपिटल्स की जीत: 11 बार
अगर हालिया प्रदर्शन की बात करें तो पिछले 5 मुकाबलों में चेन्नई ने 3 बार बाजी मारी है, जबकि दिल्ली को 2 मैचों में जीत मिली है। आईपीएल 2024 में दोनों के बीच हुए एकमात्र मुकाबले में दिल्ली ने 20 रनों से जीत दर्ज की थी।
चेन्नई सुपर किंग्स का घरेलू मैदान चेपॉक उन्हें एडवांटेज दे सकता है, लेकिन दिल्ली की हालिया फॉर्म को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। CSK के अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ टीम को मजबूती देंगे, जबकि दिल्ली केएल राहुल और मिचेल स्टार्क की अगुआई में DC भी दमदार चुनौती पेश करेगी। IPL 2025 :