आज तय होगा IPL 2025 पहला फाइनलिस्ट, PBKS के सामने RCB की विराट चुनौती
IPL 2025
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:14 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:14 PM
IPL 2025 : IPL 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। टॉप 4 टीमें प्लेऑफ के लिए QUALIFY कर चुकी है, जैसा कि आप सभी को पता है PBKS, RCB, MI और GT प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। इनमें से दो टीमों के बीच आज क्वालीफायर 1 का मुकाबला खेला जाना है। आज का क्वालीफायर 1 मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच होने जा रहा है। बता दें कि यह मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा ।
PBKS vs RCB - कौन मारेगा बाजी ?
IPL 2025 में पंजाब किंग्स और RCB का प्रर्दशन काफी शानदार रहा है। दोनों ही टीमों ने इस साल शानदार खेल दिखाते हुए प्लेऑफ में शानदार एंट्री मारी है। आज होने वाले मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। बता दें कि यह दोनों टीमें इस लीग की शुरुआत से ही इस लीग का एक अहम हिस्सा रही हैं। बता दें कि दोनों ही टीमों के पास IPL की शुरुआत से अब तक कोई भी खिताब नहीं हैं। ऐसे में आज होने वाला मुकाबला दोनों ही टीमों में से किसी एक टीम को उसके पहले खिताब जीतने के सपने के ओर करीब ले जाएगा।
क्या कहते है आंकड़े ?
दोनों ही टीमों के बीच अब तक खेलें गए मुकाबलों की बात की जाएं,तो दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। बता दें कि दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबलें हुए हैं। जिसमें दोनों ही टीमों के बीच काफी टक्कर देखने को मिली है। अब तक हुए मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने 18 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो वहीं RCB ने 17 मुकाबलें अपने नाम किए हैं। जिस कारण से आज का यह मुकाबला और भी ज़्यादा दिलचस्प होने वाला है।
जानें किन प्लेयर्स पर रहेगीं नज़रें ?
IPL 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज 29 मई 2025 को RCB बनाम PBKS के बीच होने वाला है। आज होने वाले मुकाबलें में दर्शकों की नज़र दोनों ही टीमों के इन चुनिंदा खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। दोनों ही टीमों के चुनिंदा खिलाडियों की बात की जाए, तो इनमें Rcb के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके अलावा Rcb के कप्तान रजत पाटीदार और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है
जानें कहां-कहां देखने को मिलेगा यह मुकाबला ?
IPL 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में लोकेटिड़ महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबलें के प्रसारण की बात की जाए, तो इस मुकाबलें का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ब्रॉडकास्ट किया जाएगा और डिज़्नी+ हॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी, वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि इस मुकाबले को हारने वाली टीम को फाइनल मुकाबले में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। बता दें कि IPL के नियमानुसार टॉप 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं, जिनमें से टॉप 2 टीमों को फाइनल मुकाबलें खेलने के दो अवसर प्राप्त होते हैं। जबकि दो अन्य टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाता है, जिसकी विजेता टीम फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर 1 के उपविजेता से भिड़ती है। IPL 2025