
IPL 2025 : आईपीएल 2025 का रोमांच पूरे जोश पर है । इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के फैंस के लिए एक जबरदस्त खुशखबरी सामने आई है। तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव की वापसी की खबर से टीम को नई ऊर्जा मिल गई है। जानिए इस ख़बर से जुड़ी हर जरूरी बात
लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा।
इस मैच में मयंक यादव के खेलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
टीम की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें मयंक टीम के साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं। IPL 2025
लंबे समय से इंजरी के कारण बाहर चल रहे मयंक की वापसी की खबर से फैंस बेहद उत्साहित हैं।
मयंक की गाड़ियों से टीम होटल में एंट्री लेते हुए वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। IPL 2025
आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ ने जिन 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, उनमें मयंक यादव का नाम भी शामिल था।
अन्य रिटेन खिलाड़ियों में निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, आयुष बदोनी और मोहसिन खान भी शामिल हैं।
मयंक की फिटनेस को लेकर शुरुआत में शंका थी, और कहा गया था कि वो आधा सीज़न मिस कर सकते हैं।
वहीं मोहसिन खान की पूरी सीज़न से छुट्टी हो गई, और शार्दुल ठाकुर को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया।
मयंक यादव को लखनऊ ने ₹11 करोड़ की भारी-भरकम रकम में रिटेन किया था।
उनकी रफ्तार की चर्चा पिछले सीजन में जोरों पर थी। कई बार उन्होंने 150 किमी/घंटा से ऊपर की गेंदबाज़ी कर सबको चौंका दिया था।
मयंक यादव ने आईपीएल में अब तक 4 मैच खेले हैं और 7 विकेट लिए हैं।
उनका प्रदर्शन तेज़ रफ्तार, सटीक यॉर्कर्स और आक्रामक लेंथ के कारण बेहद सराहा गया।
अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या मयंक अपनी चोट से उबरने के बाद भी वही स्पीड और प्रभाव बरकरार रख पाएंगे।
राजस्थान के खिलाफ उनकी संभावित वापसी रोमांच को दोगुना कर देगी। IPL 2025 :