
IPL 2025 : जब बात बड़े मंच की हो, तो रोहित शर्मा हर बार कुछ खास कर जाते हैं। आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में ‘हिटमैन’ ने एक बार फिर अपने बल्ले से तहलका मचा दिया। न सिर्फ मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई, बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कीर्तिमान रच दिया जो अब तक कोई भारतीय नहीं कर पाया था।
रोहित शर्मा अब टी20 क्रिकेट के जीत वाले मुकाबलों में 8000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
यह आंकड़ा बताता है कि वह न सिर्फ रन बनाते हैं, बल्कि टीम को जीत दिलाने वाले खिलाड़ी भी हैं।
मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए रोहित ने 70 रनों की शानदार पारी खेली।
इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई।
यह आईपीएल 2025 का उनका लगातार दूसरा अर्धशतक था।
इससे पहले रोहित ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 76 रनों की आतिशी पारी खेली थी।
उस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
2016 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब रोहित ने लगातार दो मैचों में अर्धशतक लगाए हैं।
रोहित शर्मा 2008 से आईपीएल का हिस्सा हैं और उन्होंने अब तक कुल 265 मैचों में 6856 रन बनाए हैं।
इसमें 2 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं।
वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 40 रन बनाए और टीम को आसानी से जीत दिला दी।
ट्रेंट बोल्ट ने 4 विकेट लेकर गेंदबाजी में भी अहम योगदान दिया। IPL 2025 :