
IPL 2025 : आईपीएल 2025 का रोमांचक दौर जारी है और अब बारी है एक अहम भिड़ंत की — कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम गुजरात टाइटंस (GT)। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी मायने रखता है। जहां KKR पिछली हार को पीछे छोड़कर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, वहीं GT का लक्ष्य शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखना होगा।
कोलकाता ने अब तक 7 मैचों में से सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है और 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में टीम सिर्फ 112 रनों का आसान सा लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सकी, जिससे टीम की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बल्लेबाजी क्रम को ज्यादा संतुलित बनाने की जरूरत है।
कप्तान अजिंक्य रहाणे को टॉप ऑर्डर में टिककर खेलने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
आंद्रे रसेल और रिंकू जैसे खिलाड़ी यदि अपनी पुरानी लय में लौटते हैं, तो KKR की वापसी मुमकिन है।
GT ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपने मजबूत इरादे जाहिर किए हैं और पॉइंट्स टेबल में ऊपर की ओर बढ़ी है।
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है।
जोस बटलर शानदार फॉर्म में हैं और टीम की बल्लेबाजी में गहराई है।
गेंदबाजी में राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसी मजबूत जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बन सकती है।
सुनील नरेन
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान)
वेंकटेश अय्यर
अंगकृष रघुवंशी
रिंकू सिंह
आंद्रे रसेल
रमनदीप सिंह
हर्षित राणा
एनरिच नॉर्त्जे
वैभव अरोड़ा
शुभमन गिल (कप्तान)
साई सुदर्शन
जोस बटलर (विकेटकीपर)
शेरफाने रदरफोर्ड
शाहरुख खान
राहुल तेवतिया
अरशद खान
राशिद खान
आर साई किशोर
मोहम्मद सिराज
प्रसिद्ध कृष्णा
तारीख: 21 अप्रैल 2025, सोमवार
स्थान: ईडेन गार्डेंस, कोलकाता
लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: JioCinema और Disney+ Hotstar ऐप पर उपलब्ध IPL 2025 :