IPL 2025 : मुंबई नहीं यह टीम है ख़िताब की प्रबल दावेदार - गावस्कर
IPL 2025
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:59 PM
IPL 2025 : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने आईपीएल 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस सीजन की विजेता टीम के लिए मुंबई नहीं बल्कि आरसीबी को बड़ा दावेदार बताया है।
इस सीजन शानदार लय में है RCB
आईपीएल 2025 की बात की जाए तो इस सीजन RCB का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। टीम ने इस सीजन अब तक खेले 10 मुकाबलों में से 7 मुकाबले जीतें है। पूर्व क्रिकेटर की मानें तो टीम इस सीजन दो - तीन खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है। इस सीजन टीम के पास एक से बढ़ कर एक मैच विनर है , जो उन्हें ख़िताब जीतने का प्रबल दावेदार बनाती है। टीम के पास कप्तान रजत पाटीदार , और दिग्गज विराट कोहली के अतरिक्त कई मैच विनर है। टीम के पास भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल , जोश हेजलवुड , और क्रुणाल पंड्या जैसे मैच विनर मौजूद है।
मुंबई इंडियंस भी है दावेदार
दोनों टीमों के फॉर्म पर गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है। गावस्कर ने कहा - मुंबई इंडियंस ही एकमात्र टीम है जो RCB की ही तरह ऑलराउंड प्रदर्शन कर रही है , या उनके करीब है। इसके बाबजूद उन्होंने आरसीबी को इस ख़िताब जीतने का बड़ा दावेदार बताया।
घर के बाहर शानदार रहा है प्रदर्शन
आरसीसबी ने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम ने अब तक घर के बाहर खेलें सभी मुकाबले जीतें है। लेकिन टीम का घरेलू मैदान पर ख़राब प्रदर्शन चिंता का विषय है। टीम ने इस सीजन अपने घरेलू मैदान पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। टीम के बाकी बचे चार मुकाबलों में से 3 घरेलू मैदान पर होने है , जो टीम के लिए एक चुनौती साबित हो सकती है। IPL 2025 :