
IPL 2025 : आईपीएल 2025 में भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही हो, लेकिन टीम के कप्तान ऋषभ पंत की बल्लेबाजी का फॉर्म लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। एक बार फिर से यह सवाल उठने लगा है — क्या ऋषभ पंत आज के मैच में फिर से फ्लॉप होंगे? आइए आंकड़ों के ज़रिए समझते हैं कि उनके खराब प्रदर्शन के पीछे की वजह क्या है।
ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 में अब तक 8 में से 7 पारियों में सिर्फ 106 रन बनाए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने एकमात्र अर्धशतक (63 रन) बनाया, बाकी के 7 मैचों में सिर्फ 43 रन। IPL 2025
साल 2024 से अब तक, पंत आईपीएल में 8 बार स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आउट हो चुके हैं।
उन्होंने 141 गेंदों में सिर्फ 159 रन बनाए हैं, जहां उनका स्ट्राइक रेट 112.76 और औसत 22.52 रहा है।
इस सीजन में स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने 45 गेंदों पर केवल 32 रन बनाए हैं — स्ट्राइक रेट सिर्फ 71.11। IPL 2025
आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है, जिनके पास कुलदीप यादव जैसे खतरनाक स्पिनर हैं।
कुलदीप इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और पंत की कमजोरी को भुनाने का दम रखते हैं।
ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पंत अपने कमजोर पहलू को कैसे संभालते हैं।
LSG को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आज का मैच जीतना बेहद ज़रूरी है।
टीम के पास 8 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हैं और वे पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने भी 7 में से 5 मैच जीते हैं और वे 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
टीम की जीत के लिए ऋषभ पंत का फॉर्म में आना बेहद जरूरी है।
उन्हें स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अधिक धैर्य और तकनीकी सुधार की जरूरत है। IPL 2025 :