IPL 2025 : रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास, IPL में बनाए बड़े कीर्तिमान
IPL 2025
भारत
RP Raghuvanshi
24 Mar 2025 03:28 PM
IPL 2025 : आईपीएल 2025 के उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में भले ही मुंबई को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन रोहित शर्मा ने इस मैच में उतरते ही एक बड़ा इतिहास रच दिया। हालांकि, उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और वह खाता भी नहीं खोल सके। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने उन्हें सिर्फ चार गेंदों में पवेलियन भेज दिया। लेकिन इस असफलता के बावजूद रोहित ने एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली।
258 मैच खेलकर बने दूसरे सबसे अनुभवी खिलाड़ी
23 मार्च को हुए इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने IPL में अपना 258वां मैच खेला, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। इस कीर्तिमान को हासिल करने के साथ ही उन्होंने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया, जो अब 257 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी:
महेंद्र सिंह धोनी - 265 मैच
रोहित शर्मा - 258 मैच
दिनेश कार्तिक - 257 मैच
विराट कोहली - 253 मैच
रवींद्र जडेजा - 241 मैच
शिखर धवन - 222 मैच
मुंबई की हार, चेन्नई की शानदार शुरुआत
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 155 रन बनाए। चेन्नई के गेंदबाजों के सामने मुंबई के बल्लेबाज टिक नहीं सके। तिलक वर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 30 रन से ज्यादा नहीं बना सका। चेन्नई ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की।
600 चौकों की दहलीज पर रोहित शर्मा
रोहित शर्मा के पास आगामी मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका रहेगा। मुंबई इंडियंस 29 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगी। इस मैच में अगर रोहित एक चौका लगाने में सफल होते हैं, तो वह IPL में 600 चौके पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।
शिखर धवन - 768
विराट कोहली - 709
डेविड वॉर्नर - 663
रोहित शर्मा - 599 IPL 2025