IPL 2025 : सूर्या की चमक से हिला वर्ल्ड क्रिकेट ,बना दिया बड़ा रिकॉर्ड
IPL 2025
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:19 AM
IPL 2025 : आईपीएल 2025 में कई ऐतिहासिक कारनामे हुए है। इन कारनामो में कल एक और बड़ा इजाफा हुआ है। कल वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा। भले ही नतीजा मुंबई के पक्ष में नहीं गया हो , लेकिन इस मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रचते हुए टी20 क्रिकेट में एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है ।
मैच में बारिश ने डाला खलल
मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 132 रन बना लिए थे, लेकिन फिर बारिश ने मैच में खलल डाल दिया। DLS नियम के तहत गुजरात को एक ओवर में 15 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने अंतिम गेंद पर हासिल कर लिया। बता दें कि इस मैच में मुंबई के दो बल्लेबाज़ों – विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने उम्दा बल्लेबाज़ी की। जैक्स ने 35 गेंदों में 53 रन बनाए, वहीं सूर्या ने 24 गेंदों पर 35 रनों की उपयोगी पारी खेली।
सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ कारनामा
इस मैच में सूर्या ने ना सिर्फ उपयोगी पारी खेली, बल्कि टी20 क्रिकेट मेंएक साल में लगातार 12 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड किसी भी बल्लेबाज़ के नाम नहीं था। इस उपलब्धि के साथ सूर्या ने कुमार संगकारा जैसे दिग्गज खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने यह कारनामा 11 बार किया था।
T20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा 25+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी