
IPL 2025: आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले को लेकर मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों के बीच उत्सुकता चरम पर है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पहले मैच में उपलब्ध नहीं होंगे, जिसके चलते कप्तानी को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब खुद हार्दिक पांड्या ने इस रहस्य से पर्दा उठाते हुए घोषणा कर दी है कि पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे।