IPL 2025: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की अगुवाई में होगा रोमांचक मुकाबला
IPL 2025
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 04:00 PM
IPL 2025: आईपीएल 2025 में क्रिकेट प्रेमियों को एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा, जब गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमें 25 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अपने स्टार खिलाड़ियों के साथ इस सीजन में शानदार शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
गुजरात बनाम पंजाब - हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अब तक आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच कुल 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 3 बार गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की है, जबकि 2 बार पंजाब किंग्स ने बाजी मारी है। इस लिहाज से गुजरात का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात का घरेलू मैदान है, जहां टीम का प्रदर्शन काफी प्रभावी रहा है।
पिछले सीजन में पंजाब ने मारी थी बाजी
आईपीएल 2024 में जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तब पंजाब किंग्स ने एक रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की थी। उस मैच में शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को तीन विकेट से जीत दिलाई थी। शशांक सिंह ने 61 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।
गुजरात टाइटंस - एक बार खिताब पर कब्जा
गुजरात टाइटंस ने 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की टीम अब तक एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी है। 2014 में उसने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसके खिताबी सपने को तोड़ दिया था।
इस मुकाबले में शुभमन गिल बनाम श्रेयस अय्यर की कप्तानी की टक्कर देखने लायक होगी। दोनों ही युवा कप्तान अपनी-अपनी टीम को जीत की राह पर ले जाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। गुजरात टाइटंस की ताकत उसकी ऑलराउंडर लाइन-अप और स्पिन अटैक है, जबकि पंजाब किंग्स के पास धाकड़ बल्लेबाजों और मजबूत तेज गेंदबाजों की फौज है। IPL 2025: